इजरायल ने 12 मासूमों की मौत के बाद लेबनान में ली एंट्री! Beirut में IDF की एयरस्ट्राइक, हिजबुल्लाह कमांडर ढेर
माउंट हर्मन के दक्षिणी तटीय क्षेत्र में स्थित इजरायल (Israel) के कब्जे वाले गोलान हाइट्स के शहर मजदल शम्स में हिजबुल्लाह के हमलों में 12 मासूमों की मौत के बाद IDF ने बड़ी कार्रवाई की है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने मंगलवार को लेबनान (Lebanon) की राजधानी बेयरूत (Beirut) में एक बड़ा अटैक किया। इजरायल की ओर की गई इस एयरस्ट्राइक में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को बड़े नुकसान का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के शक्तिशाल हमले में हिजबुल्लाह के कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई है।
इजराइल ने लेबनान की ओर से रॉकेट हमले के जवाब में मंगलवार को दक्षिणी बेरूत में हिजबुल्लाह के गढ़ पर हमला किया, जिसमें सप्ताहांत में 12 बच्चे मारे गए, उन्होंने कहा कि उसने हमले के लिए जिम्मेदार कमांडर को निशाना बनाया था।

एक बयान में आईडीएफ ने अरब शहर डूज का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने ये कार्रवाई गोलान हाइट्स के शहर मजदल शम्स में बच्चों और अन्य इजरायली नागरिकों की हत्या के बदले में की है। आईडीएफ ने इसे एक टारगेटेड अटैक बताया और कहा कि बेरूत में किए गए अटैक सिर्फ हिजबुल कमांडर को टारगेट किया गया था।
रिपोर्ट्स में आईडीएफ सूत्रों के हवाले से कहा गया कि आईडीएफ की एयरस्ट्राइक में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुक्र लेबनान की राजधानी बेरूत में शूरा काउंसिल के पास मारा गया।
बता दें कि इजरायल के शहर मजदल शम्स में हिजबुल्लाह ने पिछले साल 8 अक्तूबर को हमला किया था। ये हमला हमास के हमले के ठीक एक दिन बाद किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली शहर मजदल शम्स में हुए हमले में 12 मासूमों समेत अन्य कई इजरायली नागरिक मारे गए थे।
आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, फुआद शुक्र हिजबल के वरिष्ठ कमांड सैय्यद मुहसन और हसन नसरल्ला का दाहिना हाथ था। मजदल शम्स में हुए हमले में हिजबुल्लाह के आतंकियों ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। जिसमें गाइडेड मिसाइल, क्रूज मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइलें, लंबी दूरी के रॉकेट और यूएवी शामिल थे। इस हमले को फुआद शुक्र कमांड कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications