भारत-इजरायल डिप्लोमेटिक संबंध के 30 साल पूरे, पीएम मोदी के साथ रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा
भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के इरादे से इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज नई दिल्ली पहुंते हैं, जहां उन्होंने भारतीय रक्षा मत्री राजनाथ सिंह के साथ मिलकर बदलते वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा की।
तेल अवीव/नई दिल्ली, जून 02: भारत और इजरायल के बीच डिप्लोमेटिक संबंध की स्थापना के 30 साल पूरे हो रहे हैं और इस ऐतिहासिक मौके को स्पेशल बनाते हुए दोनों देशों ने एक 'विजन स्टेटमेंट' अपनाया है, जो भविष्य में दोनों देशों के बीच के रक्षा सहयोग के मार्क को और मजबूत करेगा। इस दौरान इजरायल के रक्षा मंत्री बेंजामिन गेट्स ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।

भारत दौरे पर इजरायली रक्षा मंत्र
भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने के इरादे से इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज नई दिल्ली पहुंते हैं, जहां उन्होंने भारतीय रक्षा मत्री राजनाथ सिंह के साथ मिलकर बदलते वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा की। इसके अलावा दोनों देशों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के साथ साथ मौदूदा वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा की। अपने इजरायली समकक्ष से मुलाकात के बाद भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि, 'नई दिल्ली में इजरायली रक्षा मत्री के साथ गर्मजोशी के साथ प्रोडक्टिव मुलाकात हुई। इस द्विपक्षीय बैठक के दौरान रक्षा सहयोग, वैश्विक और क्षेत्रीय परिदृश्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।' भारतीय रक्षा मत्री ने कहा कि, 'इजरायल के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी काफी महत्वपूर्ण है'।

भविष्य के लिए रक्षा सहयोग
भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि, उन्हें बहुत खुशी है कि, दोनों देशों ने एक विजन स्टेटमेंट को अपनाया है, जो भविष्य में रक्षा सहयोग के मार्ग को प्रशस्त करेगा'। उन्होंने कहा कि, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति पहले ही बनी हुई है। आपको बता दें कि, गुरुवार को इजरायली रक्षा मंत्री गैंट्ज नई दिल्ली पहुंचे, जहां भारतीय रक्षा मंत्री की उपस्थिति में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में नेशनल वार मेमोरियल पर माल्यार्पण किया। इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि, 'मैं नेशनल वार मेमोरियल पर शहीद सैनिकों का सम्मान करके और इस राष्ट्र की विरासत के बारे में जानकर भारत की अपनी यात्रा शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हूं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम दोनों देशों के बीच पिछले 30 सालों के समृद्ध संबंधों और रक्षा संबंधों का इतिहास है, जिसे हम स्पेशल बनाने के लिए तैयार हैं।

लगातार मजबूत होते भारत-इजरायल संबंध
भारत के लिए उड़ान भरने से पहले, इजरायली रक्षा मंत्री बैनी गैंट्ज़ ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'मैं वर्तमान में भारत की यात्रा के लिए उड़ान भर रहा हूं, जो इज़राइल और भारत के बीच 30 साल के राजनयिक रक्षा संबंधों को चिह्नित करता है। यात्रा के दौरान मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करूंगा। जिसमें हम दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।" आपको बता दें कि, इससे पहले इजरायली रक्षा मंत्री मार्च महीने में ही भारत आने वाले थे, लेकिन कुछ वजहों से उनकी यात्रा स्थगित हो गई थी। इजरायल के स्थानीय मीडिया के अनुसार, मार्च में होने वाली बैठक में भारत और इजरायल के बीच सुरक्षा संबंधों में सुधार पर बातचीत शामिल होनी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल अवीव ने हाल के वर्षों में विशेष रूप से वायु और मिसाइल रक्षा के क्षेत्र में नई दिल्ली के साथ रक्षा संबंधों को बढ़ाने की मांग की है। वर्ष 2022 भारत और इज़राइल के बीच राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का प्रतीक है।

पीएम मोदी से भी हुई भेंट
इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने आज अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान देर रात पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और वैश्विक स्थिरता में योगदान देने के तरीकों पर चर्चा हुई। गैट्ज़ ने कहा कि भारत एक औद्योगिक महाशक्ति है जबकि इजरायल एक तकनीकी महाशक्ति है। दोनों देशों के बीच सहयोग विकासशील चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों की क्षमताओं का विस्तार करेगा।












Click it and Unblock the Notifications