Israel Gaza War: हिज्बुल्लाह के भीषण हमलों के बाद इजराइल में आपातकाल लागू, उड़ाने रद्द, क्या शुरू हुई जंग?

Israel Declare State of Emergency: इजरायली सेना ने घोषणा की है, कि उसने लेबनान में स्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली सेना की तरफ से हिज्बुल्लाह की "इजराइली क्षेत्र की तरफ मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी" का पता चलने के बाद हमला शुरू करने का फैसला लिया गया है।

इजराइली सेना की तरफ से जारी बयान में चेतावनी दी गई है, कि हिज्बुल्लाह की तरफ की गई कार्रवाइयों से तनाव बढ़ने और व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की संभावना है। वहीं, तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इजराइल ने 48 घंटों के लिए देश में आपातकाल लागू कर दिया है।

Israel Declares state of Emergency

हिज्बुल्लाह और इजराइल में 'जंग'

वहीं, हिज्बुल्लाह ने कहा है, कि उसने इजराइल पर 320 रॉकेट दागे हैं, जिसमें इजराइल के 11 उत्तरी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हिज्बुल्लाह आतंकी समूह का कहना है, कि उसने पिछले कुछ घंटों में उत्तरी इजराइल पर 320 से ज़्यादा रॉकेट दागे हैं, साथ ही कई विस्फोटक से लदे ड्रोन भी दागे हैं।

हिज्बुल्लाह की तरफ से जारी एक बयान में दावा किया गया है, कि उसने उत्तरी इजराइल में 11 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ऑनलाइन प्रसारित एक वीडियो में हिज्बुल्लाह का ड्रोन, उत्तरी इजराइल में एक राजमार्ग पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।

इससे पहले हिज्बुल्लाह ने कहा था, कि वह पिछले महीने आईडीएफ हमले में अपने सैन्य कमांडर फुआद शुकर की हत्या का जवाब देना शुरू कर रहा है। हालांकि, हिज्बुल्लाह ने आज सुबह आईडीएफ के हमले का जिक्र नहीं किया है।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह हिज़्बुल्लाह के हमले में लेबनान से दागे गए रॉकेट ने पश्चिमी गैलिली समुदाय के मनोट में एक मुर्गी घर को निशाना बनाया है। रॉकेट हमले से लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मी काम कर रहे हैं।

इजराइल के विपक्षी नेता यायर लैपिड ने ट्वीट करते हुए कहा है, कि वह "उत्तरी इजराइल में IDF के अभियान का मजबूती से समर्थन करते हैं।" उन्होंने कहा, कि "इजराइल पर हमला करने के किसी भी प्रयास का आईडीएफ और सुरक्षा प्रणाली की क्षमताओं पर भारी असर पड़ेगा।"

हिज्बुल्लाह ने बयान में क्या कहा?

हिज्बुल्लाह ने कहा है, कि उसने बेरूत में एक वरिष्ठ कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए इजराइल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मिसाइल बैराज लॉन्च किया है। गोलान हाइट्स में एक मिसाइल हमले में 12 युवाओं की मौत के बाद कई हफ्तों तक इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच मौजूद तनाव अब युद्ध की तरफ बढ़ रहा है।

हिजबुल्लाह ने कहा है, कि उसने अपने कमांडर फुआद शुक्र की हत्या करके जवाब दिया। हिज्बुल्लाह के मिसाइल हमलों के जवाब में इजराइली जेट ने लेबनान में कई ठिकानों पर हमला किया है।

जिसके बाद इजराइल ने कुछ एयरपोर्ट्स से उड़ानों को फिलहाल के लिए सस्पेंड करते हुए देश में 48 घंटे का आपातकाल लागू कर दिया है। वहीं, इजराइल ने देश के नागरिकों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच उस वक्त तनाव भड़का है, जब हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम के लिए काहिरा में बातचीत चल रही है, जिसके मुताबिक, इजराइल और हमास के बीच के बीच कैदियों और बंदियों की अदलाबदली के लिए किसी प्वाइंट पर पहुंचने की कोशिश है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षा परिषद के साथ बैठक कर रहे हैं, और रक्षा मंत्री ने 48 घंटे के लिए "विशेष स्थिति" घोषित की है।

अमेरिका और इजराइल में बातचीत

इस बीच अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने इजराइल के खिलाफ हिज्बुल्लाह की तरफ से किए गये हमलों पर चर्चा की की है।

पेंटागन ने कहा है, कि फोन कॉल के दौरान, अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन ने इजराइल की सुरक्षा और क्षेत्र में ईरान या उसके सहयोगियों और प्रॉक्सी द्वारा की गई किसी भी आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ खुद का बचाव करने के उसके अधिकार के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के अटूट समर्थन को दोहराया है। रीडआउट में कहा गया है, "सचिव ऑस्टिन ने ईरान और उसके क्षेत्रीय भागीदारों और प्रॉक्सी द्वारा किए गए किसी भी हमले के खिलाफ इजराइल की रक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।"

वहीं, इजराइल नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता सीन सैवेट ने कहा है, कि "उनके निर्देश पर, वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी अपने इजराइली समकक्षों के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, कि "अमेरिका ने कहा है, कि हम इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते रहेंगे, और हम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए काम करते रहेंगे।"

पिछले कुछ हफ्तों में संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप के राजनयिक इजरायल और लेबनान में कई राजनयिक मिशनों में शामिल रहे हैं। उनका मकसद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करना है, क्योंकि वे इस बात को लेकर चिंतित हैं, कि स्थिति एक बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकती है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चिंतित है कि यदि स्थिति और बिगड़ती रही, तो ये युद्ध अमेरिका और ईरान को भी खींच सकता है, जिससे मध्य पूर्व में पहले से ही नाजुक भू-राजनीतिक परिदृश्य और भी जटिल हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+