गाजा में मचा हाहाकार, इजरायली एयरस्ट्राइक में मारे गए 14 फिलिस्तीनी, बड़ी संख्या में घायल हुए लोग
Israel Gaza War News: इजरायली हमलों से गाजा में हाहाकार मचा हुआ है। सीजफयर के लिए चल रही बातचीत के बीच इजरायल ने गाजा पर रात के समय एयरस्ट्राइक किया है, जिसमें कम से कम 14 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इसी के साथ, इजरायली हवाई हमले में अबतक 414 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, इजरायली हवाई हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए है। अलजजीरा की खबर के मुताबिक, इजरायल ने बुधवार तड़के दक्षिणी गाजा के दीर अल-बलाह, खान यूनिस और राफा समेत कई शहरों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इस हमले में बड़ी संख्या में लोगों के शव देख गए हैं।

इजरायली हवाई हमले में हमास के कई प्रमुख नेता मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने मंगलवार को गाजा पर अपनी पूरी बमबारी फिर से शुरू कर दी थी, जिससे हमास के साथ 19 जनवरी से चला आ रहा नाजुक युद्धविराम टूट गया। इतना ही नहीं, इजरायल द्वारा सहायता सामग्री पर रोक लगाने और बिजली कटौती के बीच हुए हमलों के बाद गाजा के लोग भयभीत हो गए हैं।
गाजा में भूख से मर रहे लोग
सहायता सामग्री पर रोक लगाने से गाजा में लोग भूख से मर रहे हैं। इज़राइल द्वारा बिजली काट दिए जाने के कारण गाजा का जल विलवणीकरण संयंत्र जो 500,000 फिलिस्तीनियों को पानी उपलब्ध करा रहा था, वह काम नहीं कर रहा है।
इस बीच,इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने ही सेना को हमास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। उनका आरोप है कि हमास ने बंधकों को रिहा करने से इनकार कर दिया और युद्धविराम प्रस्तावों को भी अस्वीकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें: खतरे में युद्धविराम: गाजा में हमास के ठिकानों पर इजरायल की सेना ने किए हवाई हमले, 200 लोग गारे गए












Click it and Unblock the Notifications