गाजा के अल-शिफा अस्पताल के नीचे मिली हमास की सुरंग, इंसानी ढाल बनाकर आतंकी हमला क्यों?
Al-Shifa hospital: गाजा पट्टी के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल के नीचे से सुरंग मिल गई है, जिसके नीचे से हमास के आतंकवादी इजराइली सैनिकों पर हमला कर रहे थे। इजराइली सेना ने कहा है, कि गाजा के अल शिफा अस्पताल में हमास आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक सुरंग शाफ्ट मिला है।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है, कि शुक्रवार को मिस्र के साथ राफा क्रॉसिंग के माध्यम से फिलिस्तीनियों को कोई सहायता नहीं दी जाएगी। इजराइली सेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा गया है, कि गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा के बाहरी इलाके में एक सुरंग का प्रवेश द्वार मिल गया है।

अल-शिफा अस्पताल के नीचे सुरंग मिली
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सेना के इस वीडियो को फिलहाल सत्यापित नहीं किया गया है, जिसमें जमीन में एक गहरा गड्ढा दिखाया गया है, जो कंक्रीट और लकड़ी के मलबे और रेत से घिरा हुआ है। ऐसा मालूम होता है, कि क्षेत्र की खुदाई की गई थी और बैकग्राउंड पृष्ठभूमि में एक बुलडोजर दिखाई दिया।
इजराइली सेना ने कहा, कि उसके सैनिकों को अस्पताल में एक गाड़ी भी मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में हथियार थे।
हमास ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा, कि पेंटागन और अमेरिकी विदेश विभाग का दावा है, कि समूह सैन्य उद्देश्यों के लिए अल शिफा का उपयोग करता है, "एक स्पष्ट रूप से झूठी कहानी है, जो कब्जे वाले सेना के प्रवक्ता के कमजोर और हास्यास्पद प्रदर्शन से प्रदर्शित होती है।"
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को कहा, कि संयुक्त राज्य अमेरिका को अल शिफा अस्पताल में हमास की गतिविधियों पर अपनी खुफिया एजेंसियों के आकलन पर भरोसा है, लेकिन वह इसे न तो साझा करेगा और न ही विस्तार से बताएगा।
गाजा में दो टेलीकॉम कंपनियों ने कहा, कि मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क की आपूर्ति करने वाले सभी ऊर्जा स्रोत खत्म हो गए हैं और इसलिए क्षेत्र में सभी सेवाएं बंद हो गई हैं। वहीं, इजराइल ने ईंधन की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है और कहा है, कि इसका इस्तेमाल हमास उसके खिलाफ कर सकता है।
संचार व्यवस्था ख़त्म होने और ईंधन के अभाव में, फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा,त कि मानवीय सहायता ट्रक काफ़िलों को कॉर्डिनेट करना असंभव था।
यूएनआरडब्ल्यूए के आयुक्त-जनरल फिलिप लाज़ारिनी ने कहा, कि "अगर ईंधन नहीं आएगा, तो लोग ईंधन की कमी के कारण मरना शुरू कर देंगे। ऐसा कब होगा, मुझे नहीं पता। लेकिन लोगों का मरना जल्द ही शुरू हो जाएगा।"
वहीं, गुरुवार देर रात तक, पालटेल और जव्वाल कंपनियों की ओर से कोई और बयान नहीं आया, जिनके इंटरनेट, मोबाइल फोन और लैंडलाइन नेटवर्क निष्क्रिय हो गये हैं।
किसी भी हाल में झुकने को तैयार नहीं इजराइल
हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था, जिसमें 1200 इजराइली मारे गये और उसके बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया था। इजराइल ने हमास के संपूर्ण विनाश की कसम खाई है और गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी जारी है।
इजराइली सैन्य अभियान से गाजा पट्टी में तबाही फैली हुई है, लेकिन हमास ने अभी तक बंधक बनाए गये इजराइली नागरिकों को रिहा नहीं किया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्वसनीय समझे जाने वाले गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है, कि इजरायली बमबारी और जमीनी आक्रमण में कम से कम 11,500 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 4,700 से ज्यादा बच्चे हैं।
इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा है, कि इजरायल उत्तरी गाजा पट्टी में हमास की सैन्य प्रणाली को नष्ट करने के करीब पहुंच गई है। दूसरी तरफ, इजराइल ने नागरिकों को दक्षिणी गाजा में चार कस्बों को छोड़ने के लिए कहने वाले पर्चे बांटे हैं, जिन क्षेत्रों के बारे में पहले कहा गया था, कि उन इलाकों में गाजावासी सुरक्षित रहेंगे।
इजरायली अधिकारियों ने कहा है, कि हमास ने 7 अक्टूबर को जिन 240 नागरिकों को बंधक बनाया था, उनमें से कई नागरिकों को अस्पताल में बंधकर बनाकर रखा गया है। सेना ने कहा, कि गुरुवार को अल शिफा के पास एक इमारत से सैनिकों ने एक इजराइली महिला बंधक का शव बरामद किया है। सेना ने कहा है, कि अस्पताल परिसर में कलाश्निकोव राइफल और रॉकेट चालित ग्रेनेड सहित सैन्य उपकरण पाए गए हैं।
ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा कि अस्पतालों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत विशेष सुरक्षा प्राप्त है। लेकिन, वॉचडॉग के यू.एन. डायरेक्टर लुइस चार्बोन्यू ने कहा, कि "अस्पताल उन परिस्थितियों में अपनी विशेष सुरक्षा स्थिति खो देते हैं, अगर ये पता चले, कि अस्पताल परिसर से हानिकारक कृत्यों को अंजाम दिया गया है।"
इजराइल ने कहा है, कि जब तक हमास को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक इजराइली सेना चैन से नहीं बैठेगी।












Click it and Unblock the Notifications