Israel Al Aqsa Mosque: ईरान को सबक सिखाने के लिए इजरायल ने रमजान में बंद की अल अक्सा मस्जिद?
Israel Al Aqsa Mosque: इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) ने रमजान के दौरान अल-अक्सा मस्जिद को लगातार बंद रखने को लेकर इजरायल की कड़ी आलोचना की है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इस मस्जिद को बंद कर दिया गया है। ओआईसी ने इसे इबादत की स्वतंत्रता के अधिकार का खुला उल्लंघन बताया है। संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इससे दुनिया भर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। कूटनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुस्लिमों के पवित्र धर्म स्थल को बंद कर इजरायल अप्रत्यक्ष तौर पर ईरान पर दबाव बना रहा है।
OIC के जनरल सेक्रेटेरिएट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इजरायली अधिकारियों द्वारा लगातार आठवें दिन भी नमाजियों को अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश से रोकना बेहद चिंताजनक है। संगठन ने कहा कि पवित्र स्थलों की पवित्रता को बनाए रखना सभी पक्षों की जिम्मेदारी है, लेकिन इस तरह की कार्रवाइयां स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना रही हैं।

Israel Al Aqsa Mosque: ओआईसी ने दी चेतावनी
OIC ने चेतावनी दी कि यरुशलम और उसके पवित्र स्थलों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाइयों से क्षेत्र में तनाव और हिंसा का चक्र तेज हो सकता है। संगठन का कहना है कि अगर इस तरह के कदम जारी रहे तो इससे पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ सकती है।
Iran Israel Conflict: ईरान और इजरायल में लगातार तनाव जारी
इसी बीच ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने भी क्षेत्रीय हालात को और जटिल बना दिया है। ईरानी रेड क्रिसेंट के मुताबिक शनिवार तक अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान में कम से कम 1,332 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायल के खिलाफ अपने 23वें हमले की घोषणा की है। इजरायली सेना ने भी पुष्टि की है कि उसका डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोकने में लगा हुआ है।
डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते की संभावना से किया इनकार
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते का परिणाम 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' होना चाहिए। इजरायली सेना के अनुसार उसने हाल के दिनों में ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन स्टोरेज साइट्स शामिल हैं।
अमेरिका और खाड़ी देशों की चिंता
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका ईरानी हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले चार से छह हफ्तों में कई सैन्य लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। वहीं कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने चेतावनी दी है कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है और खाड़ी देशों के ऊर्जा निर्यात पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Petro-Diesel Price Hike: 81% से ज्यादा महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल भी लगा रहा आग, देखें कहां कितना महंगा हुआ तेल -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू! -
Iran War: ₹21 लाख करोड़ का झटका! ईरान जंग से हिली भारत की अर्थव्यवस्था, एक्सपर्ट बोले- अमेरिका ने कराया सबकुछ -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Pakistan Smart Lockdown: स्मार्ट लॉकडाउन क्या है? तेल-गैस संकट के बीच पाकिस्तान में 2 दिन सबकुछ रहेगा बंद -
LPG Crisis: खत्म होगा रसोई गैस का संकट? होर्मुज से सुरक्षित निकला भारत का दो और जहाज, कब तक पहुंचेगा -
Strait of Hormuz: भारत को मिले सुरक्षित मार्ग पर बोले मनोज तिवारी, 'यह बहुत बड़ी कूटनीतिक सफलता' -
Ishaq Dar Video: अचानक गिर पड़े पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, विदेशी मेहमान के सामने बैलेंस खो बैठे -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications