Israel Air Strikes: मध्य सीरिया में इजराइली हवाई हमले, 4 की मौत, 13 घायल
Israel Air Strikes on Central Syria News: मध्य सीरिया के कई इलाकों में रविवार देर रात इजरायली हमले हुए। सरकारी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए, 13 घायल हो गए और आग लग गई।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी SANA ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा बलों ने "मध्य क्षेत्र में कई बिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए आक्रमण का सामना किया, जिससे हमा प्रांत में एक राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया और आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल सोमवार सुबह से संघर्ष कर रहा है।

हमलों का मुख्य केंद्र
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, इन हमलों में एक बड़ा निशाना सीरिया के मस्याफ इलाके का वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र था। यह केंद्र हथियार विकास से जुड़ा है और यहां ईरानी मिलिशिया और विशेषज्ञ तैनात थे। बताया गया है कि इन हमलों का उद्देश्य सीरिया में ईरान की गतिविधियों को प्रभावित करना था, खासकर उन क्षेत्रों में जहां से ईरान हिज़्बुल्लाह को समर्थन देता है।
घायलों की स्थिति
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी SANA के अनुसार, मस्याफ नेशनल अस्पताल में 4 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई और 13 घायल लोग भर्ती कराए गए। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मारे गए लोग आम नागरिक थे या वे आतंकवादी समूहों से जुड़े थे।
इजराइली हमलों का उद्देश्य
इजरायल ने सीरिया पर पिछले कुछ सालों में सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन वह इन हमलों की सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करता। इजरायल का कहना है कि इन हमलों का मकसद सीरिया में ईरानी प्रभाव को रोकना है, क्योंकि ईरान सीरिया को हिज़्बुल्लाह को हथियार पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करता है। हिज़्बुल्लाह, लेबनान में स्थित एक शिया आतंकवादी समूह है, जो इजरायल के लिए बड़ा खतरा माना जाता है।
हालात और प्रतिक्रिया
हमा प्रांत में हुए इन हमलों के बाद राजमार्ग और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल सोमवार सुबह तक प्रयासरत थे। हालांकि, इजरायली सेना की तरफ से इस हमले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच तनाव
इन हमलों के पीछे का मुख्य कारण इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच का पुराना तनाव माना जा रहा है। इजरायल ने साफ किया है कि वह सीरिया में ईरानी घुसपैठ को किसी भी कीमत पर रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, गाजा में हमास के खिलाफ जारी संघर्ष के बीच हिज़्बुल्लाह भी इजरायली सेना के साथ भिड़ंत करता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications