सीजफायर के लिए इजरायल तैयार, लेकिन हमास ने किया इंकार

यह सीजफायर इजरायल के समयानुसार सुबह नौ बजे से प्रभावित हो गया है। इस प्रस्ताव के तहत इजरायल और फिलीस्तीन दोनों पक्षों को हमले रोकने के लिए 12 घंटे का समय दिया जाएगा।
हालांकि हमास के प्रवक्ता समी अबु जुहरी पहले इस प्रस्ताव को नकार चुके हैं। सोमवार रात इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हम अभी भी अपने लोगों की सुरक्षा के मसले का सामना कर रहे हैं।
इजरायल और गाजा के बीच पिछले एक हफ्ते से संघर्ष जारी है और अब तक 184 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सीजफायर का प्रस्ताव मानने के बाद भी इजरायल की सेना की ओर से जमीनी हमलें जारी हैं।
मंगलवार को इन हमलों में छह लोगों की मौत हो गई है। इजरायल की सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि उसने अशदोद शहर के पास ड्रोन से हमला किया।
हमास की सेना की ओर से बताया गया है कि उसने भी इजरायल की सीमा में कई ड्रोन भेजे हैं। जर्मनी, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर संघर्ष विराम की अपील के बीच ही दोनों देशों के बीच स्थिति बिगड़ती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications