ISIS ने ली लास वेगास आतंकी हमले की जिम्मेदारी, FBI का इंकार
लास वेगास। अमेरिका के लास वेगास में हुई मास फायरिंग की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। अमेरिकी इतिहास की सबसे भीषण गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। एफबीआई ने इससे इंकार करते हुए कहा कि इस हमले से जुड़े किसी भी हमलावर का संबंध अंतरराष्ट्रीय आंतकी संगठन से नहीं है। हमलावर ने रूट 91 म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान कसीनों पर अंधाधुन फायरिंग की। 64 साल के हमलावर स्टीफन पैडॉक ने लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को गोली मार ली।

लास वेगस मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के शेरिफ जोसेफ लोम्बार्डो ने साफ किया है कि इस आतंकी हमले में किसी भी भारतीय के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस पैडॉक की महिला सहयोगी की तलाश कर रही है। पुलिस ने पैडॉक के भाई को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त स्टेज पर मशहूर सिंगर जेसन एल्डीयन परफॉर्मेंस परफॉर्म कर रहे थे। एल्डीयन ने 9 बजकर 45 मिनट के करीब माइक थामा था। उन्होंने अभी घंटाभर भी परफॉर्म नहीं किया था कि पास के एक होटल के 32वें फ्लोर से अचानक केसिनो के मैदान में फायरिंग की जाने लगी। इस फायरिंग में 50 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications