बांग्लादेश: इस्कॉन मंदिर पर हमला, भारी तोड़ फोड़, कई लोग घायल

ढाका, अक्टूबर 15: बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमलों की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर एक और हमले हुआ है। शुक्रवार को नोआखली इलाके में एक इस्कॉन मंदिर में भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की। इस्कॉन की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा कि मंदिर को काफी नुकसान हुआ है और एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हमला करने वालों को चेतावनी तक जारी की है।

ISKCON temple vandalised, devotees violently attacked by mob in Bangladesh

इस्कॉन ने ट्वीट में कहा कि, इस्कॉन मंदिर और भक्तों पर आज नोआखली, बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हिंसक हमला किया गया है। मंदिर को काफी नुकसान हुआ और एक भक्त की हालत गंभीर बनी हुई है। हम बांग्लादेश सरकार से सभी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों को न्याय दिलाने का आह्वान करते हैं। इस सप्ताह बांग्लादेश में हिंदू पूजा स्थलों पर हमलों की श्रृंखला में इस्कॉन मंदिर पर किया गया ये सबसे ताजा हमला है। कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों को तोड़ा गया है।

सोशल मीडिया पर कोमिला शहर में नानुआर दिघी झील के पास एक दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान को कथित तौर पर अपवित्र करने की खबर फैलने के बाद हिंसा भड़की है। कोमिला हिंसा के बाद, चांदपुर के हाजीगंज, चट्टोग्राम के बंशखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ के मंदिरों से भी तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं हैं। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने हिंदुओं के मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके चलते सरकार को 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करनी पड़ी है। मीडिया की खबरों में बृहस्पतिवार को बताया गया कि दंगों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बांग्लादेश में दुर्गापूजा समारोहों के दौरान घटी कुछ अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर पड़ोसी देश की सरकार के साथ संपर्क में है। सरकार की ओर से कहा गया है कि बांग्लादेश की सरकार ने इन घटनाओं को लेकर त्वरित कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, बांग्लादेश में दुर्गापूजा समाराहों के दौरान धार्मिक स्थलों पर कुछ घटनाएं घटी हैं, कुछ हमले हुए.... यह हमारी नजर में है, हमें इसकी जानकारी है । इस बारे में हम बांग्लादेश सरकार के साथ संपर्क में हैं।

प्रवक्ता ने कहा, हमने देखा है कि बांग्लादेश की सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है, उनकी पुलिस को लगाया है, सुरक्षा कदम उठाए हैं। बांग्लादेश में दुर्गापूजा त्योहार मनाया जा रहा है। इसे वहां की सरकार और लोगों के सहयोग से मनाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास ढाका एवं अन्य स्थानों पर प्रशासन के सम्पर्क में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+