ऑस्ट्रेलिया: 12 दिन में तीसरी बार हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने इस्कॉन मंदिर में की तोड़फोड़
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार से इस पर जल्द कदम उठाने का आग्रह किया था। हिन्दू मन्दिरों के खिलाफ हुई इन घटनाओं पर कैनबरा और नई दिल्ली में अपना ऐतराज भी दर्ज कराया

Image: Twitter
ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिरों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने अल्बर्ट पार्क स्थित एक हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ की है। 12 दिन के अंदर ये तीसरी घटना है जिसमें ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर को निशाना बनाया गया है। इससे पहले 17 जनवरी को मेलबर्न में ही बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर और 12 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मिल पार्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया था।
दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे
इस बार खालिस्तानियों का निशाना मेलबर्न स्थित इस्कॉन मंदिर था। मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए गए। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) मंदिर जिसे हरे कृष्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, मेलबर्न में भक्ति योग आंदोलन का एक प्रसिद्ध केंद्र है। सोमवार की सुबह मंदिर प्रबंधन ने देखा कि मंदिर की दीवारों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद', 'संत भिंडरावाले शहीद है' जैसे नारे लिखे हुए थे। इन घटनाओं को लेकर नाराज ऑस्ट्रेलिया के हिन्दू समुदाय ने स्थानीय सरकार से फौरन कार्रवाई की मांग की है।
हिंदू समुदाय हुआ नाराज
इस्कॉन मंदिर के भक्तों का कहना है कि पिछ्ली घटनाओं पर अगर सरकार ने कोई एक्शन लिया होता तो फिर से ऐसी चीजें दिखाई नहीं देतीं। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण यह सिलसिला बढ़ रहा है। इस्कॉन मंदिर के एक भक्त शिवेश पांडे ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में विक्टोरिया पुलिस उन लोगों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रही है, जो शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के खिलाफ अपना नफरत भरा एजेंडा चला रहे हैं।
12 दिन के भीतर तीसरी ऐसी घटना
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार से इस पर जल्द कदम उठाने का आग्रह किया था। भारत ने हिन्दू मन्दिरों के खिलाफ हुई इन घटनाओं पर कैनबरा और नई दिल्ली में अपना ऐतराज भी दर्ज कराया था। इससे पहले मेलबर्न में ही श्री शिव विष्णु मंदिर और स्वामीनारायण मंदिर के बाहर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications