ISIS की वॉर्निंग, वर्ष 2017 में यूरोप में मचेगी तबाही, होंगे आतंकी हमले

यूरोप की इंटेलीजेंस एजेंसियों और आईएसआईएस आतंकवादियों ने वर्ष 2017 में यूरोप में और ज्‍यादा लोन वोल्‍फ अटैक्‍स की चेतावनी। आईएसआईएस ने कहा वर्ष 2017 होगा यूरोप के लिए सबसे खतरनाक साल।

लंदन। नए साल के मौके पर टर्की की राजधानी इस्‍तानबुल में हुए आतंकी हमले ने सबको डराकर रख दिया। इस हमले की जिम्‍मेदारी आईएसआईएस ने ली और आईएसआईएस की मानें तो यह सिर्फ एक शुरुआत है। आईएसआईएस ने वर्ष 2017 में पूरे यूरोप को आतंकी हमलों से दहलाने की साजिश रची है।

isis-lone-wolf-attack-europe-warning-आईएसआईएस-यूरोप-आतंकी-हमले.jpg

नीस और बर्लिन जैसे हमले

यूरोप की इंटेलीजेंस एजेंसी यूरोपोल के अलावा आईएसआईएस के आतंकवादियों ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2017 यूरोप के लिए तबाही वाला साल होगा। इस वर्ष आईएसआईएस पूरे क्षेत्र को लोन वोल्‍फ हमलों से दहलाने की तैयारी कर चुका
है। इंटेलीजेंस एजेंसियों का कहना है कि खतरा पहले की तुलना में कई गुना ज्‍यादा है और पूरा यूरोप लोन वोल्‍फ अटैक्‍स के लिए काफी खतरनाक साबित हो चुका है। पिछले वर्ष फ्रांस के नीस और फिर क्रिसमस के मौके पर जर्मनी के बर्लिन में हुए आतंकी हमलों ने इस बात को साबित कर दिया। दोनों ही जगहों पर एक हाई स्‍पीड ट्रक को सड़क पर मौजूद लोगों पर चढ़ा दिया गया। इंटेलीजेंस एजेंसियों की मानें तो ट्रक जैसे हमलों को फिर से अंजाम देना आईएसआईएस के लिए काफी आसान है। इंटेलीजेंस एजेंसियों ने खतरे को ए ग्रेड का माना है यानी खतरा बहुत ज्‍यादा है। आईएसआईएस की मानें तो वर्ष 2017 यूरोप के लिए सबसे खतरनाक वर्ष होने वाला है।

ट्विटर पर किया ऐलान

ट्विटर पर आईएसआईएस ने कहा है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और पूरे वर्ष यूरोप में इस तरह के हमले देखने को मिलेंगे। यूरोपोल के मुताबिक आईएसआईएस हमले करेगा इस बात में कोई शक नहीं है। एजेंसी उस पैटर्न पर नजर रख रही है और अध्‍यन कर रही है जिसके जरिए इन हमलों के लिए लोगों की भर्ती की जा रही है। यूरोपोल की मानें तो आईएसआईएस इन हमलों के लिए भारी संख्‍या में लड़ाकों की भर्ती कर रहा है। वह इंटरनेट के जरिए आईएसआईएस को लोगों तक पहुंचा रहा है और इसमें उसका फोकस यूरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+