ISIS के 4 साल के 'जिहादी जूनियर' ने जासूसों को बम से उड़ाया, देखें नया वीडियो
नई दिल्ली। आतंक के पर्याय बने आईएसआईएस ने अपना एक नया प्रोपोगंडा वीडियो जारी किया है जिसमें एक चार साल के बच्चे को चार कैदियों को मारते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में इस बच्चे को 'जेहादी जूनियर' कहा गया है।
वीडियो में साफ है कि चार साल का बच्चा एक सीनियर आतंकी के साथ खड़ा है। दोनों का मुंह ढंका हुआ है। बच्चे के हाथ में एक रिमोट है। उससे कुछ दूरी पर एक कार है जिसमें चार कैदी बैठे हुए हैं और बारी-बारी से अपना जुर्म कबूल कर रहे हैं।
ISIS के 4 साल के 'जिहादी जूनियर' ने जासूसों को बम से उड़ाया
थोड़ी देर बाद चार साल का छोटा बच्चा रिमोट कंट्रोल का बटन दबाता जिससे कार में रखा बम फट जाता है और चारों कैदी की मौत हो जाती है। अंग्रेजी वेबसाइटों के मुताबिक मारे गये कैदियों पर सीरिया में पश्चिमी देशों के लिए जासूसी करने का आरोप था।
जूनियर जेहादी ने ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन को दी धमकी
वीडियो यहीं खत्म नहीं होता है, बम विस्फोट के बाद दोनों (जूनियर और सीनियर जेहादी) 'अल्लाह ओ अकबर' की नारेबाजी करते हैं और ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन को धमकी देते हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो सीरिया के रक्का शहर में शूट किया गया है और 'जूनियर जिहादी' का नाम 'इसा डेर' है जो कि ब्रिटिश मूल का है।
देखें: वीडियो













Click it and Unblock the Notifications