गौर से देखें ये है ISIS की इंडिया विंग का कमांडर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश में तबाही मचाने के ISIS के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से लगातार हो रहे धरपकड़ के बीच एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिन 14 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें आईएसआईएस के इंडिया विंग का सरगना भी शामिल है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सफी अरमान ने ही मुद्दाबिर मुश्ताक शेख को इंडियन विंग का चीफ बनाया था। संदिग्धों से पूछताछ कर रहे पुलिस अधिकारियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुंबई से गिरफ्तार किया गया 20 वर्षीय खालिद अहमद अली खालिद उर्फ रिजवान इंडिया विंग का दूसरे नंबर का सदस्य है। पूछताछ के दौरान रिजवान मांफी मांगने लगा।












Click it and Unblock the Notifications