क्या है आईएसआईएस का एड्स बम प्लान
लंदन। इराक और सीरिया को अपने कब्जे में ले चुका आतंकी संगठन आईएसआईएस अब कई खतरनाक योजनाओं को अंजाम देने का मन बना चुका है। इसी खतरनाक प्लान के तहत अब उसने एचआईवी शिकार फाइटर्स को सुसाइड मिशन पर भेजने की तैयारी कर ली है। आईएसआईएस से जुड़ी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

सीरिया के कुर्दिश सीरियन न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर दी गई है कि आईएसआईएस अपने 16 ऐसे फाइटर्स को सुसाइड मिशन पर भेजने को तैयार है जो एचआईवी से पीड़ित हैं। इस एजेंसी के मुताबिक जब इन फाइटर्स को एचआईवी पॉजिटव पाया गया तो संगठन ने इन्हें सुसाइड मिशन पर भेजने की तैयारी कर ली।
एक लीडिंग अमेरिकन डेली के मुताबिक यह सभी लड़ाके फिलहाल ईस्टर्न सीरिया के मायादीन शहर में एक अस्पताल के कमरे में बंद हैं। इन सभी आतंकियों में ज्यादातर आतंकी विदेशी हैं। इन सभी आतंकियों ने मोरक्कों की महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। इन आतंकियों को संबंध बनाने से पहले महिलाओं के एचआईवी से ग्रसित होने के बारे में जानकारी नहीं थी।
एक सीरियन डॉक्टर के हवाले से इस न्यूजपेपर ने जानकारी दी है कि आईएसआईएस के एक नेता की ओर से उन्हें अस्पताल के एक अलग कमरे में शिफ्ट करने का आदेश मिला था।
जिन दोनों महिलाओं के साथ इन्होंने संबंध बनाए थे वे टर्की की ओर भाग गई हैं। आईएसआईएस को अब समझ में नहीं आ रहा है कि वे अपने बाकी फाइटर्स को एचआईवी से कैसे बचाए। ऐसे में जो फाइटर्स एचआईवी से पीड़ित हैं उन्हें आत्मघाती दस्ते के तौर पर प्रयोग किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ माह पहले एड्स फैलने की घटना हसका के शादाद्यी में सामने आ चुकी है। यहां पर आईएसआईएस अपना कब्जा कर चुका है। उस समय एक इंडोनेशियाई लड़ाके ने इस बीमारी से एक सेक्स स्लेव को इंफेक्टेड कर दिया था, जिसे बाद में बेच दिया गया। इस लड़ाके ने रक्तदान भी किया था और उसे जून के महीने में फांसी पर चढ़ा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications