मजीद का खुलासा: सेक्स गुलाम की तरह महिलाओं का इस्तेमाल करता है ISIS

नयी दिल्ली। खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) छोड़कर भारत लौटे मुंबई के अरीब मजीद ने जो खुलासे किए हैं वो हैरान करने वाले हैं। मजीद ने बताया है कि आईएसआईएस महिला और पुरुषों को 'सेक्स स्लेव' (सेक्स के लिए बनाया गया गुलाम) के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। 9 साल की बच्ची के साथ 10 ISIS के आतंकियों ने किया रेप, गर्भवती बच्ची का बचना मुश्किल

ISIS treats Indians as sex slaves

इन सभी बातों का जिक्र करते हुए जांच एजेंसी एनआईए ने मजीद के खिलाफ 8000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में मजीद की तरफ से कई चौकाने वाले खुलासे किये हैं। एनआईए के मुताबिक मजीद ने आईएसआईएस छोड़ने की वजह बताते हुए कहा है कि आईएसआईएस के लड़ाके भारतीयों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करते थे।

मजीद ने मुताबिक, ‘इंटरनेट पर जो आईएस के वीडियो जारी किए जाते हैं, हकीकत में वैसा कुछ नहीं है क्योंकि इस संगठन में गैर इस्लामी काम किए जाते हैं।' मजीद ने बताया कि वह इंटरनेट के जरिए आईएस के संपर्क में आया। इसमें एक अफगान इंजीनियर रहमान दुलाती की भूमिका भी थी जिसने मुंबई से इंजीनियरिंग की थी और अफगानिस्तान लौटने के बाद भी कभी-कभी भारत आता था। उसने मुंबई के एक धर्मगुरु आदिल डोलारिस का नाम भी लिया है जिसने उसे आईएस में शामिल होने के लिए उकसाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+