ISIS ने अमेरिका को दी खुली चुनौती, अमेरिकी नागरिक को मौत के घाट उतारा
वाशिंगटन। दुनिया का सबसे ताकतवर देश माने जाने वाले अमेरिका को आईएसआईएस के आतंकियों ने खुली चुनौती दी है। इस बार आईएस के आतंकियों ने अमेरिकी नागरिक को मौत के घाट उतारा है। जिसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दी है।

घुफिया तंत्र की नाकामयाबी के तौर पर इस घटना को अमेरिका की यह सबसे बड़ी असफलता माना जा सकता है। सीरिया के एलेप्पो में कार्यरत अमेरिकी नागरिक कायला जीन म्यूलर को आईएस के आतंकियों ने 2013 में बंधक बना लिया था जिसे आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खुद अपने बयान इस बात को स्वीकार किया कि म्यूलर को रिहा कराने के लिए हम और प्रयास कर सकते थे लेकिन हम ऐसा करने में नाकामयाब रहे और आतंकियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ओबामा ने कहा कि हमने म्यूलर को बचाने के लिए अपने बहुत से संसाधनों का इस्तेमाल किया था। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कायला जीन म्यूलर की मौत की पुष्टि की, जिसे सीरिया में इस्लामिक स्टेट संगठन ने बंधक बना लिया था। ओबामा ने बंधक बनाने वालों को ढूंढ निकालने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि आईएस ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि सीरियाई शहर राका में जार्डन के एक लड़ाकू विमान के हमले में वह मारी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि सप्ताहांत में आईएस ने म्यूलर के परिवार को एक निजी संदेश भेजा, जिसमें मौत की पुष्टि की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications