भारत के पड़ोसी मुल्क पाक में ISIS चरमपंथी लोगों से मांग रहे हैं समर्थन

इस्लामाबाद। अमेरिकी पत्रकार स्टीवन सोटलॉफ की हत्या के बाद अब आईएसआईएस पाकिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इराक और सीरिया के कई इलाकों में नियंत्रण स्थापित करने के बाद आईएसआईएस अब भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लोगों से समर्थन मांग रहा है।

pakistan

आईएस आतंकी पेशावर और अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तानी प्रांतों में पर्चे बांट रहे हैं। अपील के इन पर्चों में कहा गया है कि वे इस्लामी स्टेट के निर्माण संबंधी उनके विचारों का समर्थन करें।

इसके अलावा पेशावर के कई भीतरी हिस्सों में भी आईएसआईएस के समर्थन में कारों और दीवारों पर स्टीकर लगाए गए हैं। साथ ही इसकी कुछ प्रतियां पेशावर में काम करने वाले अफगान पत्रकारों को भी रहस्यमय ढंग से भेजी गई हैं। 12 पन्नों के पर्चे का शीर्षक है- फ़तह यानी जीत। इसके सामने के हिस्से में आईएसआईएस के लोगो का स्टैंप लगा हुआ है और एके-47 राइफ़ल की तस्वीर बनी हुई है।

सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय कुछ संगठन पहले ही आईएसआईएस का समर्थन करने का एलान कर चुके हैं। इनमें अब्दुल रहीम मुस्लिम दोस्त और मौलवी अब्दुल कहार जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही ये भी चिंता की बात है कि पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर तालिबान के साथ आईएसआईएस के चरमपंथियों की जुगलबंदी हो रही है।

आपको बता दें, इस्लामिक स्टेट एक चरमपंथी संगठन है और इसका सीरिया और इराक़ के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। लिहाजा, अगर पाकिस्तान में इसका प्रचार प्रसार बढ़ता है तो यह भारत के लिए भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+