मैसेजिंग एप के जरिए आईएसआईएस ने किया रूस का प्लेन गिराने का दावा
मॉस्को। शनिवार को इजिप्ट के सिनाई आईलैंड में क्रैश हुए मेट्रोजेट की एक फ्लाइट को मार गिराने का दावा आतंकी संगठन आईएसआईएस ने किया है। एक मैसेजिंग एप के जरिए आईएसआईएस ने दावा किया है कि 224 लोगों की मौत के जिम्मेदार इस हादसे को उसने ही अंजाम दिया है।

हालांकि आईएसआईएस ने यह नहीं बताया है कि उसने कैसे इस प्लेन को मार गिराया। आपको बता दें कि यह मेट्रोजेट की सेंट पिट्सबर्ग को रवाना हुई यह फ्लाइट उसी जगह पर क्रैश हुई है जहां इजिप्ट की सेना आईएसआईएस के खिलाफ संघर्ष को अंजाम दे रही है।
पढ़ें-तो अब आईएसआईएस के 'कंडोम बम' का शिकार होंगे रशियन जेट
इस क्रैश के समय ही ऐसी खबरें आई थीं कि इस हादसे के पीछे आईएसआईएस का हाथ हो सकता है। आईएसआईएस ने अपने बयान में कहा है कि उसके खिलाफ रूस ने जो जंग छेड़ी है उसका बदला आईएसआईएस सैनिकों ने इस विमान को गिराकर लिया है।
हालांकि रूस अभी तक इस बात से इंकार कर रहा है कि इस जेट के क्रैश होने में आईएसआईएस का कोई हाथ हैं। रूसी के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के मुताबिक कि आईएस के दावे को सही नहीं माना जा सकता।
हादसे के लिए कोई सरकारी जवाब नहीं मिला है, लेकिन सिक्योरिटी और एविएशन ऑफिसर्स की ओर से की गई शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि यह जेट 'टेक्निकल फॉल्ट' की वजह से हादसे का शिकार हुआ।












Click it and Unblock the Notifications