जिंदा है बगदादी, आईएसआईएस ने जारी किया बगदादी का नया ऑडियो

बेरुत। आईएसआईएस सरगना अबु बकर अल बगदादी की मौत पर फिर से सस्‍पेंस बन गया है। आईएसआईएस की ओर से बगदादी की मौत से जुड़ा एक नया ऑडियो जारी किया गया है। इस ऑडियो के साथ ही एक बार फिर से दुनिया कंफ्यूज है कि बगदादी जिंदा है या फिर वाकई उसकी मौत हो गई है।

13-11-11-abu-bakr-al-baghdadi

तो आईएसआईएस ने किया झूठा ट्वीट

आपको बता दें कि आईएसआईएस ने खुद ट्टिवर पर आकर उसकी मौत की पुष्टि की थी। वहीं व्‍हाइट हाउस की ओर से जो बयान आया था, उससे साफ था कि अमेरिका भी उसकी मौत की खबर पर निश्चिंत नहीं है। वहीं अब आईएसआईएस ने उसका एक नया ऑडियो रिलीज कर डाला है।

अब आईएसआईएस ने जारी किया नया ऑडियो

आईएसआईएस की ओर से जो ऑडियो जारी किया है उसमें वह अपने फाइटर्स से अंतिम सांस तक लड़ने की अपील कर रहा है। इसके अलावा उसने अपने इस नए ऑडियो में सऊदी अरब और यमन पर हमले की बात भी कही है। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह ऑडियो कब रिकॉर्ड किया गया है।

17 मिनट का है ऑडियो

ऑडियो 17 मिनट का है और इसमें बगदादी कह रहा है, ' अल्लाह ने हमें लड़ाई का आदेश दिया। इस वजह से हमारा आखिरी लड़ाका भी अपनी अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रखेगा। हम लड़ना बंद नहीं करेंगे। क्योंकि हमने बेइज्जती सहने से इनका कर दिया है।'

इस ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया पर जारी किया गया। इसमें आवाज पहले के संदेशों से मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इससे पहले जारी हुई रिकॉर्डिंग के बाद ही अल्जीरिया के आतंकियों ने फ्रांसीसी नागरिक का सिर कलम कर दिया था।

आपको बता दें कि इराकी सेना की ओर से ऐसी खबरें आ रही थीं कि बगदादी, अमेरिका के हमले में बुरी तरह से घायल हो गया है। इस हमले में उसकी मौत तक के बारे में बातें हो रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+