इराक के किरकुक में आतंकी संगठन आईएसआईएस का हमला, 46 की मौत

इराक के शहर किरकुक में आतंकी संगठन आईएसआईएस के हमले में 46 लोगों की मौत हो गई है।

किरकुक, इराक। इराक के शहर किरकुक में आतंकी संगठन आईएसआईएस के हमले में 46 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में मारे जाने वाले लोगों में ज्‍यादातर सुरक्षा बलों के लोग शामिल हैं।

mosul

इराक के आतंरिक मामलों के मंत्री ब्रिगेडियर जनरल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई में 46 लोगों की मौत और 133 लोग घायल हो गए हैं।

मरने वालों की संख्‍या की पुष्टि किरकुक के स्‍वास्‍थ्‍य निदेशालय ने की है। ब्रिगेडियर जनरल ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई में 25 आईएसआईएस के जिहादी आतंकवादी भी मारे गए हैं। यह हमला शुक्रवार को सुबह हुआ था।

mosul

अमेरिकी रक्षा सचिव एस्‍टन कार्टर शनिवार को बगदाद पहुंच रहे हैं। वो इराक के मोसुल में इराकी सेना और अमेरिकी सेनाओं की आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

इस समय में इराक और अमेरिकी की सेनाएं आईएसआईएस के चंगुल से मोसुल शहर को आजाद करवाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+