आईएसआईएस के पास साइंटिस्ट्स की टीम, यूरोपियन यूनियन पहुंचे केमिकल वेपेंस
लंदन। 60 से ज्यादा देशों की सक्रियता के बावजूद आईएसआईएस का खौफ दुनिया से कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस खौफ की नई तस्वीर है केमिकल वेंपेंस जिसके लिए आईएसआईएस ने वैज्ञानिकों ने साइंटिस्ट्स की एक पूरी टीम तैयार कर ली है।

यूरोपियन पार्लियामेंट की ओर से जारी एक रिपोर्ट में डराने वाले सच का जिक्र किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआईएस के पास पश्चिम देशों पर केमिकल अटैक करने के लिए पूरी तैयारी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआईएस ने केमेस्ट्रिी, फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में डिग्री रखने वाले उच्चतम श्रेणी के युवकों को भर्ती किया है।
इसका मकसद पश्चिमी देशों पर खतरनाक केमिकल वेपेंस से हमला करना है। इस रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी है कि आईएसआईएस की ओर से इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने के लिए यूरोपियन यूनियन तक हथियारों को भी स्मगल किया जा चुका है।
विशेषों को अब इस बात का डर है कि आईएसआईएस यूरोपियन यूनियन सरकारों की इंटेलीजेंस साझा करने से जुड़ी असफलता का पूरा फायदा उठाएगा। यह रिपोर्ट पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बाद तैयार की गई है।
ब्रिटिश पुलिस को आजकल ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वह आईएसआईएस की ओर से होने वाले आतंकी हमलों से कैसे निबटे।
विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें इस बात की ट्रेनिंग भी देनी होगी कि अगर केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल या फिर परमाणु तत्वों से हमला होता है, तो उससे कैसे निबटा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications