पहले किडनी, फिर मछली और अब आईएसआईएस का ढाढ़ी का सहारा
दमिश्क। आईएसआईएस पर आर्थिक तंगी का साया लगातार बढ़ता जा रहा है। आईएसआईएस इस कदर तंगी में डूब रहा है कि उसे कभी मानव अंगों की ब्लैक मार्केटिंग करनी पड़़ रही है तो कभी उसने मछली बेचने का सहारा लिया। तंगी इस कदर बढ़ गई है कि अब उसे अपने ही आतंकियों की ढाढ़ी का सहारा लेना पड़ रहा है।

आईएसआईएस के नए टैक्स
दायरा सिमटते जाने के बीच, पैसे की कमी से जूझ रहे आईएसआईएस ने नए टैक्स और जुर्माने लगाए हैं। इन नए टैक्स में दाढी कटवाने पर सौ डालर और ज्यादा कसे हुए कपड़े पहनने पर 25 डालर का जुर्माना शामिल है।
'आईएचएस इंक' की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक हालत खराब होने पर आईएसआईएस अपने क्षेत्र में टैक्स और फाइन बढ़ाता जा रहा है। कुछ मामलों में तो नए कर शुरू कर रहा है। आईएचएस' के सीनियर एनालिस्ट लुडोविको कार्लिनो के मुताबिक पिछले छह माह में आईएसआईएस ने ऑयल रेवेन्यू के नुकसान और सिमटती सीमा की भरपाई के लिए जनता से एक्स्ट्रा रेवेन्यू हासिल करने के लिए नए टैक्स और फाइन शुरू किए हैं।
किस पर कितना फाइन
- दाढ़ी कटवाने पर सौ डालर, दाढ़ी हल्की करवाने पर 50 डालर का फाइन।
- पारंपरिक वस्त्र सही ढंग से नहीं पहनने पर पुरुषों पर पांच डालर।
- ज्यादा कसे हुए कपड़े पहनने पर महिलाओं पर 25 डालर का फाइन।
- आंखों से पर्दा हटाने पर 10 डालर का जुर्माना तय हुआ है।
- मोजे या दस्ताने नहीं पहनने पर महिलाओं पर 30 डालर का फाइन।
- सिगरेट का पैकेट रखने पर पुरुषों पर 46 डालर का फाइन।
- जबकि महिलाओं पर 23 डालर का फाइन हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications