अमेरिका की अर्थव्यवस्था को खत्म करने के लिए आईएसआईएस का गोल्ड दिनार
वाशिंगटन। इराक और सीरिया पर अपना कब्जा कर चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब अमेरिका की अर्थव्यवस्था को खत्म करने का मन बना लिया है। आईएसआईएस ने अपने सोने के सिक्के जारी कर दिए हैं। आईएसआईएस की ओर से जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि सोने के सिक्कों के जरिए वह अमेरिका की पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को चुनौती देने को तैयार है।

आईएसआईएस की मीडिया अल-हयात ने वीडियो को 'रिटर्न ऑफ गोल्ड दीनार' नाम से जारी किया है। खास बात है कि आईएसआईएस ने अपने वीडियो में कई हॉलीवुड फिल्मों के सीन का प्रयोग किया गया है। इस वीडियो में आईएसआईएस अलग तरीके से सोने के नए सिक्कों को लोगों के सामने लेकर आया है।
आईएसआईएस के मुताबिक उसका यह गोल्ड दिनार अमेरिका के कागज के डॉलर के सामने बड़ा चैलेंज बन जाएगा। आईएसआईएस के मुताबिक अमेरिका की वजह से इजरायल बना और फिर पूंजीवादी भ्रष्ट अर्थव्यवस्था को डॉलर का नाम देकर लोगों पर थोप दिया गया।
वीडियो में आईएसआईएस ने यह भी कहा है कि अब इस्लामिक स्टेट वाले देश तेज के बदले सिर्फ सोना ही स्वीकारेंगे।
खास बातें
- आईएसआईउस का यह एक दिनार 21 कैरट का सिक्का है।
- इसका वजन 4.25 ग्राम है जबकि पांच दीनार के सिक्के का वजन 21.25 ग्राम है।
- छोटे लेनदेन के लिए चांदी की दिरहम के तीन सिक्के जारी किए गए।
- जबकि तांबे के दो सिक्के जारी किए गए हैं.
- आईएसआईएस के मुताबिक सिक्कों पर किसी बल्कि इस्लामी इतिहास से जुड़ी चीजें दर्ज हैं।
- एक सिक्के पर गेंहू की सात बालें हैं, अल अक्सा मस्जिद और तलवार और ढाल है।
- आईएसआईएस तेल को सिर्फ सोने के बदले में ही बेचेगा।
- आईएसआईएस ने डॉलर को 'फर्जी नोट' कहा है और इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया है।
- संगठन की शूरा काउंसिल ने पिछले वर्ष सोने के सिक्के बनाने के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications