बांग्लादेश तक पहुंच गया आईएसआईएस इटली के नागरिक की हत्या
ढाका। इराक और सीरिया पर अपना कब्जा कर लेने वाले आईएसआईएस ने अब बांग्लादेश में दस्तक दे दी है। यहां पर राजधानी ढाका के सख्त सुरक्षा वाले इलाके में इटली के एक अधिकारी 50 वर्ष के सी तावेला की हत्या कर दी गई है।

हत्या के बाद जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। इस ताजा घटना के बाद भारत में राजधानी दिल्ली में इजरायल के साथ ही बाकी देशों के दूतावास की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
ढाका पुलिस के अनुसार, तावेला को ढाका के गुलशन बाजार क्षेत्र में एकदम पास से तीन गोलियां मारी गईं हैं। वह शाम को जॉगिंग करने के लिए निकले थे। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए।
तावेला नीदरलैंड आधारित आईसीसीओ कोऑपरेशन की परियोजना 'प्रॉफिटेबल ऑपर्च्युनिटीज फॉर फूड सिक्योरिटी' के प्रबंधक के रूप में काम कर रहे थे।
बांग्लादेश के इंटेलीजेंस ब्यूरो एसआईटीई खुफिया समूह ने कहा कि आईएसआईएस ने अरबी भाषा में एक मैसेज छोड़ा था। इसमें यह दावा किया गया है कि तावेला को उसने मारा है। बांग्लादेश में इस वर्ष की शुरुआत से अब तक चार
ब्लॉगरों की हत्या हो चुकी है। इन हत्याओं के लिए अलकायदा से जुड़े समूहों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications