अफगानिस्तान के 36 नागरिकों को अगवा कर आईएसआईएस ने मौत के घाट उतारा
पहली बार घोर प्रांत में इतनी बडी संख्या में आईएसआईएस के आतंकियों ने हमला किया है।
घोर/अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के घोर प्रांत में इस्लामिक स्टेट से संबंधित आतंकियों ने अगवा किए 36 नागरिकों को मार डाला है। आईएसआईएस के आतंकियों ने मंगलवार को इन निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी।

घोर सूबे गवर्नर मोहम्मद नासिर खाजे ने कहा कि इन लोगों को पहाड़ों में लकड़ियां जमा करते समय अगवा कर लिया गया था। जब आम नागरिकों ने इन्हें बचाने की कोशिश की, तो इन्हें गोली मार दी गई।
आईएसआईएस के आतंकियों को सेना और लोकल स्तर पर जवानों ने मुंहतोड जवाब दिया। इस कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट के एक कमांडर की भी मौत हो गई। घोर प्रांत के गवर्नर का कहना है कि मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं।
अफगानिस्तान में कुछ इलाकों में इस्लामिक स्टेट अपने पैठ बना रही है और तालिबान को चुनौती दे रही है।
बताया जा रहा है कि मारे गए आईएसआईएस के कमांडर का नाम मुल्लाह फारूख है। अभी इस मामले में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि पहली बार घोर प्रांत में इतनी बडी संख्या में आईएसआईएस के आतंकियों ने हमला किया है। अभी तक ये आतंकी अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में ही अपनी गतिविधियों को फैला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications