मलेशिया की वॉर्निंग, बम और वेपेंस एक्‍सपर्ट बन रहे आईएसआईएस का हिस्‍सा!

कुआलालंपुर। आईएसआईएस मलेशिया और इंडोनेशिया में हथियारों और विस्फोटकों में महारत रखने वाले विशेषज्ञों की भर्ती करने का प्रयास कर रहा है। मलेशिया के उप गृह मंत्री नूर जजलान मोहम्मद ने यह चेतावनी दी।

ISIS-weapon-experts

मलाया यूनिवर्सिटी में लेक्‍वचरर रहे महमूद अहमद के नेतृत्व में दक्षिण-पूर्वी एशिया के लिए आईएसआईएस की ओर एक आफिशियल स्‍क्‍वॉयड तैयार करने की योजना से जुड़ी एक खबर छपी थी।

इसी मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये नूर ने कहा कि आईएसआईएस सोचता है कि उसकी गतिविधियों का पता नहीं लगाया जा सकता है लेकिन मलेशियाई पुलिस उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कामयाब रही है। नूर ने आगाह किया कि यह योजना मलेशिया के लिए एक बड़ा खतरा थी।

रिपोर्ट के अनुसार महमूद मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपीन के आतंकवादी समूहों को संगठित करके दक्षिण-पूर्व एशियाई आईएसआईएस की स्थापना करना चाहता था।

नूर ने बताया कि वे पश्चिम एशिया के आतंकवादियों की विचारधारा मानते हैं जो आईएसआईएस के जैसे अत्यधिक अतिवादी और अत्यधिक हिंसक हैं। उन्होंने इंटरनेट की निगरानी करने की अपील की है और कहा कि यह उनके कम्‍यूनिकेशन का मुख्य जरिया है जहां से निर्देश भेजे जाते हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+