रूस के हमलों के बाद भी सीरिया में मजबूत आईएसआईएस, गांवों पर किया कब्‍जा

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन के लिए एक बुरी खबर सीरिया के शहर अलेप्‍पो से आ रहा है। यहां पर रूस की सेना की ओर से हो रहे लगातार हमलों क‍े बाद भी आईएसआईएस ने कई गांवों पर अपना कब्‍जा कर लिया है। रूस का दावा है कि वह पिछले करीब 10 दिनों से सीरिया में स्थित आईएसआईएस के ठिकानों पर हमला कर रहा है।

isis

लेकिन रूस द्वारा हवाई हमलों के बावजूद सीरिया के कई गांव इस समय आईएसआईएस के कब्‍जे में हैं। आईएसआईएस ने सीरिया के दूसरे बड़े शहर अलेप्पो के नजदीक के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है।

ईरान के रिवॉल्युशनरी गार्ड्स ने कहा कि इस सप्ताह सीरिया के प्रमुख उत्तरी शहर अलेप्पो के निकट उसका एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया है।

आतंकी अब सरकार के प्रशासित अलेप्पो के उत्तरी क्षेत्र से केवल दो किलोमीटर दूर है। आईएसआईएस का दावा है कि उसके लड़ाकों ने पांच गांवों पर कब्जा कर लिया है।

संगठन को मदद करने वाले एक और आतंकी संगठन अहरार-अल-शाम ने एक गांव तेल सुसीन को पुन: कब्जा करने में सफल रहा है।

मानवाधिकार के लिए ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट ने अलेप्पो के उत्तरी इलाकों में बढ़त हासिल कर ली है।

गौरतलब है कि रशियन वॉरशिप्‍स और फाइटर जेट्स सीरिया में लगातार संगठन को निशाना बना रहे हैं। इन हमलों के बाद अमेरिका के साथ भी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+