जेम्स की फिरौती के लिए 100 मिलियन डॉलर नहीं दे पाए ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिकी पत्रकार जेम्स राइट फॉले जिनकी हत्या का वीडियो बुधवार को पूरी दुनिया के सामने आया, उन्हें बचाने के लिए अमेरिका की स्पेशल फोर्स की ओर से की गईं सारी कोशिशें बेकार हो गई थी।
गुरुवार को इस बात का खुलासा हुआ है कि अमेरिका ने न सिर्फ बल्कि सीरिया में आइएसआइएस की ओर से बंधक बनाए गए सभी अमेरिकी पत्रकारों को बचाने के लिए जुलाई में एक खास रेस्क्यू मिशन शुरू किया था लेकिन अमेरिका को इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी।
इसकी सबसे बड़ी वजह है ब्रिटिश जेहादियों का वजह समूह जो इस समय आइएसआइएस के साथ मिल गया है।
अगर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर यकीन किया जाए तो आइएसआइएस ने अमेरिका से जेम्स की जान के लिए 100 मिलियन डॉलर की फिरौती मांगी थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें भी सामने आ रही हैं कि अमेरिका ने इस रकम को देने से साफ इंकार कर दिया था।

अमेरिका ने किया था इंकार
न्यूयॉर्क टाइम्स और दूसरे अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो आइएसआइएस ने अमेरिका से जेम्स की जान के लिए 100 मिलियन डॉलर की फिरौती मांगी थी। लेकिन अमेरिका की ओर से इस रकम को देने से साफ इंकार कर दिया था।

अमेरिका को भी नहीं मिली जानकारी
अमेरिका के पत्रकारों को ब्रिटिश जेहादी ग्रुप 'द बीटल्स' ने बंधक बनाया हुआ है और जेम्स इसी ग्रुप का हिस्सा थे। इस ग्रुप के बारे में अमेरिका को जरा भी जानकारी नहीं मिल सकी थी।

अमेरिकी मिशन भी फेल
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में आइएसआइएस के एक खास नेटवर्क को ही टारगेट किया गया था। दुर्भाग्य से वह मिशन सफल नहीं हो सका क्योंकि जिस जगह पर अमेरिका ने हमले किए थे, बंधक वहां पर मौजूद नहीं थे।

अमेरिकी टीम पर हुए थे हमले
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इस स्पेशल मिशन में दो दर्जन स्पेशन ऑपरेशन मेंबर्स थे जिन्हें जुलाई की शुरुआत में सीरिया भेजा गया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक वहां पर काफी गोलीबारी हुई लेकिन जल्द ही यह साफ हो गया कि कोई भी बंधक उस जगह पर मौजूद नहीं था। इसके बाद एक हेलीकॉप्टर भेजकर उस टीम को सुरक्षित वापस लाया जा सका।

सीक्रेट रखा अमेरिका ने अपना मिशन
व्हाइट हाउस प्रशासन की ओर से इस पूरी रेड को सीक्रेट रखा गया ताकि भविष्य में इस तरह के मिशन के लिए मौकों को सुरक्षित रखा जा सके।

पूर्व सैनिकों ने लिया राष्ट्रपति को आड़े हाथ
जेम्स की हत्या का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आइएसआइएस की कड़ी निंदा तो की लेकिन वह विवादों में घिर गए हैं। जेम्स की हत्या पर बयान देने के बाद ओबामा तुरंत गोल्फ खेलने निकल गए। इस पर पूर्व अमेरिकी सैनिकों ने ओबामा को जमकर लताड़ लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications