लिपस्टिक लगाकर भाग रहा था ISIS आतंकी, दाढ़ी की वजह से पकड़ा गया
लंदन। इराक के शहर मोसुल को आईएसआईएस आतंकियों से फ्री करा लिया गया है। यहां पर अब आईएसआईएस के जो आतंकी बचे हैं वे भागने की कोशिशों में लगे हैं। यहां पर एक आतंकी को उस समय पकड़ा गया है जब वह महिलाओं की तरह तैयार होकर भागने की फिराक में था।

दाढ़ी की वजह से पकड़ा गया
इस आतंकी ने लिपस्टिक लगाई हुई थी और यहां तक कि मेकअप का हर वह सामान प्रयोग किया था जो आमतौर पर लड़कियां प्रयोग करती हैं। इस आतंकी ने लिपस्टिक के अलावा आइब्रो भी सेट करवाई हुई थी। साथ ही उसने अपनी पलकों के ऊपर चमकीले रंग का आई शैडो लगाया हुआ था। उसने अपनी दाढ़ी को सिर्फ ट्रिम किया और यहीं पर उसने गलती कर दी। इस आतंकी ने सिर्फ मूंछ और एक छोटी सी दाढ़ी जिसे गोटी कहते हैं, रखी थी। इराकी सेना ने उसे उसकी गलती की वजह से पकड़ लिया और फिर हथकड़ी लगाकर उसे जेल में डाल दिया।
पहले भी अपनाया है यही तरीका
न सिर्फ यह एक आतंकी बल्कि उसके कई साथी भी सेना की पकड़ से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वह पहले भी अथॉरिटीज की नजर में आने से बचने के लिए महिलाओं की तरह भागने पर मजबूर हुए हैं। एक आतंकी ने तो अपना चेहरा पेंट किया हुआ था और महिलाओं की तरह नजर आए इसके लिए पैडेड ब्रा तक पहनी थी। लेकिन उसकी चेस्ट हेयर की वजह से वह पकड़ में आ गया। इराक का शहर मोसुल बहुत ही पुराना शहर है और इसे पिछले दिनों आईएसआईएस से आजाद कराया गया है। यह शहर पिछले तीन वर्षो में आईएसआईएस की वजह से बुरी तरह से बर्बाद हो चुका है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications