अब जेम्स फॉली की तरह आईएसआईएस मारेगा अमेरिका डॉक्टर को!
वाशिंगटन। अभी एक हफ्ते से कुछ ज्यादा का समय ही हुआ है जब अमेरिकी पत्रकार जेम्स फॉली की दर्दनाक मौत का वीडियो आईएसआईएस की ओर से जारी किया गया था।

अब एक और अमेरिकी महिला डॉक्टर की जान आईएसआईएस के चंगुल में फंसी हुई है।
26 वर्षीय एक अमेरिकी डॉक्टर जो पिछले वर्ष सीरिया में सहायता कार्यों के लिए गई थी, अब आईएसआईएस के कब्जे में है। आतंकी संगठन की ओर से अब इस डॉक्टर की रिहाई के लिए 6.6 मिलियन डॉलर की फिरौती मांगी गई है।
आईएसआईएस की ओर से बंधक बनाकर रखी गई वह तीसरी अमेरिकी हैं। इस डॉक्टर के अलावा एक और अमेरिकी लेखक स्टीवन सॉटलॉफ भी आईएसआईएस के कब्जे में है।
सूत्रों की मानें तो वह जिंदा है लेकिन किस हालत में है इसका कोई अंदाजा नहीं लग सका है।
आईएसआईएस पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दकी को अमेरिका की कैद से रिहा कराने के लिए अमेरिका पर दबाव डाल रहा है।
फिलहाल अब अमेरिका पर दबाव बढ़ता जा रहा है और आने वाले कुछ दिनों के अंदर ही तय हो सकेगा कि क्या इस बार राष्ट्रपति बराक ओबामा आईएसआईएस को फिरौती देंगे या फिर वह इस बार भी साफ इंकार कर देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications