आईएसआईएस ने घोषित किया नया देश, होगा खलीफा का शासन

बगदाद। इराक में आतंकी मंजर फैलाने वाले आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने सीरिया एवं इराक में जब्त किए अपने इलाके को एक अलग नया मुल्क घोषित कर दिया है। और संगठन के सरगना अबु-अल-बगदादी को इस नए देश का खलीफा बताया है। लिहाजा, सुन्नियों के इस इस्लामिक संगठन ने अपने नियंत्रण वाले इलाकों में "खलीफा का शासन" घोषित कर दिया है।
हालांकि, आतंकियों से लड़ाई में मदद के लिए रूस ने इराक को लड़ाकू विमानों की सप्लाई की है। ये नए सुखोई-25 विमान जल्द सेवा में लाए जाएंगे। इससे पहले इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने कहा था कि उनका देश रूस से एक दर्जन से अधिक लड़ाकू विमान खरीद रहा है।
बहरहाल, इस इस्लामिक सगंठन ने उत्तर सीरिया के अधिकतर इलाकों के साथ साथ इराक के बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया गया है। आईएसआईएस के प्रवक्ता अबु मोहम्मद अल अदनानी ने एक वीडियो के जरीए घोषणा की है कि अबु-बकर-अल-बगदादी जब्त किए इस इस्लामी देश के नए खलीफा हैं। साथ ही उन्होंने इलाके में रह रहे लोगों से कहा है कि बगदादी के प्रति निष्ठा की शपथ लें और उनका समर्थन करें।
पंद्रह दिनों में हजार से ज्यादा मौत
आईएसआईएस के आतंकी हमलों से इराक में पिछले पंद्रह दिनों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों को विस्थापित होना पड़ा है। इन आंकड़ों में आम नागरिक, पुलिस और सैन्य बल शामिल हैं। इनमें 300 से ज्यादा लोग सिर्फ बगदाद और दक्षिणी इराक में ही मारे गए हैं। जिनमें से ज्यादातर कार बम के द्वारा शिकार बनाए गए हैं। यूनएएमआई के ये आंकड़े पूर्वी इराक में जून में मरने वाले लोगों के हैं। जिसके अनुसार निनेवेह, दियाला तथा सलाह अल-दीन प्रांतों में संघर्ष के दौरान 757 लोग मारे गए हैं, जबकि करीब 600 घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications