इराक के फजुल्‍ला की एक मस्जिद में नजर आया बगदादी

लंदन। आईएसआईएस सरगना और दुनिया के लिए खौफ का पर्याय बन चुके आतंकी अबु बक्र अल बगदादी के जिंदा होने की खबरें हैं। ब्रिटिश डेली द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बगदादी को इराक के फजुल्‍ला स्थित एक मस्जिद में देखा गया है।

isis-leader-baghdadi-in-iraq

इंडिपेंडेंट की इस रिपोर्ट के साथ ही पिछले कुछ माह से सामने आ रही उन सभी खबरों पर लगाम लगाम लग गई है जिसमें बगदादी की मौत की बातें कहीं जा रही थीं।

बगदादी ने दी अमेरिका को धमकी, दम है तो ग्राउंड ट्रूप्स भेजो

इराक की फजुल्‍ला मस्जिद में उसे अपने संगठन के बाकी लड़ाकों के साथ बात करते हुए देखा गया है। बगदादी की इस फुटेज को इराक के स्‍थानीय चैनल पर देखा गया है। जो फुटेज दिखाई जा रही है उसमें बगदादी एक दाढ़ी वाले व्‍यक्ति के रूप में नजर आ रहा है।

कभी ट्विटर का इनवेस्टर था बगदादी

खुद को खलीफा बताते हुए बगदादी एक क्विज कॉम्‍पटीशन में शामिल है। उसके पीछे एक बैनर लगा है जिस पर लिखा है 'आईएसआईएस की ओर से आयोजित इस कॉम्‍पटीशन में आपको कुरान याद करनी है। इसके विजेता को बगदादी की ओर से इनाम दिया जाएगा।

इस नई खबर के साथ ही एक बार फिर से अमेरिका और ब्रिटेन की एजेंसियां हैरान हैं क्‍योंकि वे अभी तक मान रही थीं कि बगदादी मारा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+