जहां रखे हैं सैनिकों के हथियार उस माहीन शहर पर अब आईएसआईएस का कब्‍जा

दमिश्‍क। सीरिया में आईएसआईएस का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।रूस और अमेरिका के साथ ही दुनिया के कई देशों की ओर से जारी कार्रवाई भी इस संगठन का बाल तक बांका नहीं कर पा रही है। अब आईएसआईएस ने सीरिया के होम्‍स में स्थित एक अहम शहर माहीन को अपने कब्‍जे में ले लिया है।

syria-isis-maheen-600

आपको बता दें कि होम्‍स सीरिया का वह शहर है जो आर्म्‍ड फोर्सेज का सेंटर है और जहां पर बड़ी मात्रा में सैनिक अपने हथियार रखते हैं।

सीरिया में चल रहा है थर्ड वर्ल्ड वॉर

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक आईएसआईएस ने शनिवार देर शाम दो कार ब्‍लास्‍ट्स के साथ ही इस शहर पर हमला बोल दिया था।ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक इस संघर्ष में करीब 50 सरकारी सैनिक या तो मारे गए या फिर घायल हुए हैं।

देखते-देखते रविवार सुबह तक पूरा शहर आईएसआईएस के कब्जे में आ गया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान रूस की सेना ने होम्‍स पर सबसे ज्‍यादा हमले किए हैं।

किस देश की सेना कितनी महंगी

आईएसआईएस की ओर से भी एक बयान जारी कर कहा गया है कि उसने इस शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। माहीन के पास ही ईसाई आबादी वाले शहर सदद में भी संघर्ष की खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+