गे होने की वजह से ISIS ने सात मंजिला इमारत से फेंक दिया

दमिश्‍क। अभी कल ही आपने एक खबर पढ़ी थी कि कैसे आईएसआईएस ने एक सीरिया में एक 26 वर्षीय महिला को एडल्‍ट्री यानी व्‍यभिचार के आरोपों के बाद मार डालने की कोशिश की थी। अब इसी तरह की एक और घटना सीरिया में पेश आई है। इस घटना में यह पीड़‍ित इस महिला के जितना भाग्‍यशाली नहीं था।

सीरिया के राक शहर के टाल अबयाद शहर में एक व्‍यक्ति को आईएसआईएस आतंकियों ने सात मंजिल से इसलिए फेंक दिया क्‍योंकि वह एक गे था। आंखों पर पट्टी बांधकर इस व्‍यक्ति को सात मंजिला बिल्डिंग से नीचे फेंका गया था। बिल्डिंग से गिरने के बाद भी इसकी जान बच गई थी लेकिन बिल्डिंग के नीचे खड़ी भीड़ ने इस व्‍यक्ति को मार डाला।

डेली मेल की जानकारी के मुताबिक इस व्‍यक्ति के एक पुरुष के साथ संबंध थे। इसकी हत्‍या भी पत्‍थरों से मार-मारकर की गई। 26 वर्षीय महिला वाली घटना भी राका में ही हुई थी लेकिन वह एक चमत्‍कार की वजह से बच गई थी। लंदन स्थित सीरिया की एक मानवाधिकार संस्‍था ने यह दावा किया है।

इस घटना से जुड़ी जो फोटोग्राफ्स आई हैं, वे दिल दहलाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस व्‍यक्ति की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। जो वीडियो है उसमें यह व्‍यक्ति प्‍लास्टिक की कुर्सी पर बैठा है और इसकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई है। इसके आसपास मास्‍क पहने हुए दो आतंकी खड़े हैं। इन्‍होंने सेना की यूनिफॉर्म पहनी हुई है।

संस्‍था का दावा है कि इस व्‍यक्ति की सेक्‍सुअलिटी को पाप बताते हुए आतंकी एक फैसला पढ़ रहे हैं और फिर देखते ही देखते उसे सात मंजिला इमारत से नीचे फेंक देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+