एक चमत्‍कार ने बचा ली जान, ISIS उसे पत्‍थरों से मार डालता

अलप्‍पो। आईएसआईएस जिसने रविवार को जापान के एक जर्नलिस्‍ट को निर्ममता से हत्‍या कर देने वाला एक वीडियो जारी किया है, उसकी ओर से शुक्रवार को एक महिला की निर्दयता से हत्‍या करने की पूरी कोशिशें कर ली गई थीं।

isis-about-to-kill-a-woman

इस महिला को जमीन के अंदर कमर तक खड़ा किया गया था और इसे पत्‍थरोंं से मारकर हत्‍या की पूरी कोशिशें की गई। लेकिन तभी एक चमत्‍कार हुआ और इसकी जान बच गई।

सीरिया के एक शहर राका में एक महिला पर व्‍याभिचार का आरोप लगा था। अपने कड़े शरिया कानून को दुनिया भर में फैलाने के लिए मशहूर आईएसआईएस ने इस महिला को पत्‍थर मार-मारकर इसकी हत्‍या की पूरी तैयारी कर ली थी।

सीरिया में मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली संस्‍था की ओर से जानकारी दी गई है कि इस महिला पर कुछ बहुत भारी पत्‍थरों से हमले किए जा चुके थे। आतंकियों को लगा कि इसकी मौत हो गई है।

तभी यह महिला उठी और उसने चलना शुरू कर दिया। आईएसआईएस के एक जेहादी ने इसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन तभी इस्‍लाम को जानने वाले एक कानूनविद ने उस जेहादी को रोक दिया।

उसने जेहादी से कहा, 'इसकी सजा पूरी हो चुकी है। इसे जाने दो और खुदा के सामने अपने किए का पछतावा करने के लिए छोड़ दो।' कुछ का दावा था कि खुदा की मर्जी भी यही है क्‍योंकि उसने अपने जुर्म की सजा भुगत ली है। सीरियन संस्‍था ने कहा कि एक जेहादी इस पर गोली चलाने ही वाला था कि तभी उसे खुदा की मर्जी का हवाला देते हुए, रोक लिया गया।

सीरिया में बाकी महिलाएं इतनी खुशकिस्‍मत नहीं हैं। जुलाई से लेकर अभी तक आईएसआईएस ने सीरिया में होमोसेक्‍सुअलिटी या फिर व्‍याभिचार के आरोपों में 15 लोगों की हत्‍या कर डाली है। इन 15 में से नौ महिलाएं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+