कुछ नहीं कर पाए ओबामा, ISIS ने बेदर्दी से किया पीटर कासिग का कत्ल
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जिन्होंने करीब दो माह पहले आईएसआईएस के खात्मे की कसम खाई थी, अब इस आतंकी संगठन के आगे बेबस नजर आने लगे हैं। आईएसआईएस ने अमेरिकी एड वर्कर के साथ ही 18 सीरियाई नागरिकों की बेदर्दी से हत्या कर डाली है। इसका वीडियो भी उन्होंने यू-ट्यूब पर पोस्ट किया है। व्हाइट हाउस की ओर से भी इस वीडियो की पुष्टि कर दी गई है।

पीटर कासिग, 26 वर्ष के वॉर वेटरेन थे और पिछले वर्ष सीरिया में उनका अपहरण कर लिया गया था। आपको बता दें के अगस्त से लेकर अब तक यह दूसरा अमेरिकी है जिसकी हत्या आईएसआईएस ने की है।
ओबामा ने इस वीडियो के बाद पीटर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकी संगठन ने पीटर को अपने बुरे कामों को अंजाम देने के लिए अमेरिका से छीन लिया। ओबामा ने फिर से वही पुराने अंदाज में इस एक अमानवीय कृत्य करार दिया है।
ओबामा की मानें तो अब आईएसआईएस ने इराक और सीरिया के तिहाई हिस्से पर कब्जा कर रखा है। अपने इस कब्जे के बाद अब वह धीरे-धीरे मासूम महिलाओं और बच्चों को भी मार रहा है।
पीटर का पिछले वर्ष अपहरण करने के बाद आईएसआईएस ने उन्हें इस्लाम कुबूल करवा दिया था। इसके बाद उनका पीटर कासिग से बदलकर अब्दुल रहमान कर दिया गया था। पीटर के माता-पिता भी अपने बेटे की मौत के बाद से ही सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनका बेटा पीटर अब इस दुनिया में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications