पांच साल बाद सामने आया ISIS सरगना अबुबकर बगदादी का नया वीडियो!

नई दिल्ली। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी का कथित वीडियो सामने आया है। पांच साल में ये पहली बार है जब बगदादी किसी वीडियो में दिखा है। वीडियो सोमवार को जारी किया गया है लेकिन यह वीडियो कब फिल्माया गया, इसका पता नहीं चला है। काफी समय से ये माना जा रहा था कि बगदादी मारा जा चुका है लेकिन इस वीडियो के बाद फिर ये बहस ताजा हो गई है कि क्या बगदादी अभी जिंदा है।

Isis, Abu Bakr al Baghdadi, baghdadi, baghdadi video, iraq, video, baghdad, is, आईएसआईएस, इराक, अबुबकर अल बगदादी,

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में वह 19 अप्रैल को श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का का जिक्र कर रहा है। बगदादी वीडियो में पूर्वी सीरिया के बागूज में हुई लड़ाई का भी जिक्र कर रहा है, जो हाल ही में खत्म हुई है। बगदादी वीडियो में गद्दी पर बैठे तीन लोगों को संबोधित करते हुए कह रहा है कि बागूज की लड़ाई खत्म हो गई है लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है। इन तीनों व्यक्तियों के चेहरे वीडियो में धुंधले किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

एक समय बगदादी के संगठन आईएसआईएस का कब्जा पूरे सीरिया पर था। लेकिन बाद में अमेरिका ने सीरिया में आईएस के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। करीब चार से बगदादी को नहीं देखा गया था। इसके बाद कहा जा रहा था कि बगदादी भी इन हमलों में मर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+