यूरोप में मौजूद 5000 आईएसआईएस, बड़े आतंकी हमले की तैयारी
लंदन। यूरोपियन यूनियन (ईयू) पुलिस की ओर से ब्रिटेन को एक अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के मुताबिक आईएसआईएस आतंकी अब यूरोप और ब्रिटेन को दहलाने की तैयारी कर चुके हैं।

रशिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 5000 आईएसआईएस आतंकी यूरोप वापस लौटे हैं। ये आतंकी यूरोप पर बड़े हमले की तैयारी में मशूगल हैं और हो सकता है कि आने वाले दिनों में यूरोप बड़े आतंकी हमलों से दहल जाए।
आईएसआईएस आतंकियों ने चोरी कर लिए रेडियोएक्टिव पदार्थ
ईयू पुलिस एजेंसी यूरोपोल के चीफ रॉब वेनराइट ने जानकारी दी है और बताया है कि आतंकियों को इराक और सीरिया में ट्रेनिंग दी गई है। उनका कहना है कि ये सभी आतंकी शरणार्थियों की शक्ल में यूरोप में मौजूद हैं।
आईएसआईएस की गरीबी, 500 डॉलर लेकर लोगों को कर रहा रिहा
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अकेले यूनाइटेड किंगडम के करीब 700 युवाओं ने ट्रेनिंग के लिए इराक और सीरिया का रुख किया था।
आपको बता दें कि यूरोपोल की ओर से पिछले वर्ष आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आईएसआईएस आतंकियों ने यूरोप में सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप्स बना लिए हैं।
वहीं पिछले वर्ष ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्टर डेविड कैमरुन को भी लेबनान के शिक्षा मंत्री की ओर से चेतावनी दी गई थी कि शरणार्थियों के भेष में आईएसआईएस आतंकी ब्रिटेन में पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications