निज्जर की हत्या में नया मोड़, कनाडा में ISI एजेंट राहत राव से पूछताछ, ड्रग्स बिजनेस की वजह से हुई हत्या?
खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के मामले भारत-कनाडा के बीच विवाद जारी है। PM ट्रूडो ने निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया है।इस बीच न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कनाडा पुलिस ने हाल ही में वहां रह रहे कथित ISI एजेंट से इस मामले में पूछताछ की है।
न्यूज18 को सूत्रों ने बताया कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की टीम ने सरे में कथित आईएसआई प्लांट राहत राव के कार्यालयों का दौरा किया और खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में उनसे दो घंटे तक पूछताछ की।

रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि राव को आरसीएमपी कर्मियों के सामने अपने सोशल मीडिया पेजों से सभी पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा गया था।
एक सूत्र ने कहा, "कनाडाई पुलिस ने सार्वजनिक रूप से राव के कार्यालय आने का कारण नहीं बताया, लेकिन यह संभवतः निज्जर की हत्या के बारे में उनकी जानकारी से संबंधित था।"
इस बात की भी आशंका जताई गई है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू, ISI एजेंट राव और तारिक किरयानी ने मिलकर ये पूरा जाल बिछाया था।
इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि निज्जर की हत्या के पीछे का मकसद ड्रग्स और इमिग्रेशन बिजनेस को कंट्रोल करना हो सकता है, जो कमाई का प्रमुख जरिया है।
सूत्रों ने यह भी कहा कि आईएसआई ने निज्जर को मारने के लिए भाड़े के अपराधियों को काम पर रखा था। यह भी जानकारी मिल रही है कि निज्जर पर ISI इस बात का दबाव बना रही थी कि पिछले 2 सालों में कनाडा में जो गैंगस्टर आए हैं वह उनको पूरी तरीके से सहयोग करे।
सूत्रों के मुताबिक निज्जर ड्रग और हथियारों की तस्करी से आए धन को आईएसआई को नहीं देना चाहता था। यह भी कहा जा रहा है कि निज्जर का झुकाव पाकिस्तान के पुराने नेताओं के प्रति था। इसलिए आईएसआई के प्रति उसकी वफादारी कम हो गई थी।
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि जब निज्जर ने ISI की यह बात नहीं मानी तो पाकिस्तान की ओर से यह डबल क्रॉस साजिश रची गई।
इससे हुई कमाई का बड़ा हिस्सा खालिस्तानी आतंकी और आईएसआई तक पहुंचता था, लेकिन पिछले कुछ समय से निज़्ज़र की वजह से आईएसआई की पकड़ इस नेटवर्क पर ढीली पड़ रही थी। ऐसे में निज्जर को ठिकाने लगा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications