क्या जेहादी जॉन की मौत की खबर और पेरिस आतंकी हमले का है कोई कनेक्शन?
पेरिस। पेरिस में हुए आतंकी हमलों में 150 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी 200 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हैरानी की बात है कि पेरिस में हुए आतंकी हमले आईएसआईएस आतंकी जेहादी जॉन की मौत से जुड़े अमेरिकी दावे के एक दिन बाद ही हुए।

अभी तक अमेरिका ने उसकी मौत की कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन ब्रिटिश मीडिया इस बात को लेकर निश्चिंत है कि वह मारा जा चुका है।
विशेषज्ञों की मानें तो जेहादी जॉन की मौत और पेरिस में हुए आतंकी हमले को एक साथ जोड़कर देखना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि पेरिस में आतंकी हमले कई माह तक हुई साजिश का अंजाम हैं। आईएसआईएस ने पेरिस में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ले ली है।
अब सीरिया से वापस आने वाले फ्रांस के युवाओं पर भी अधिकारियों का शक गहरा रहा है। फ्रेंच इंटेलीजेंस ने चेतावनी दी थी कि सीरिया से लौटकर आए युवाओं के मन में आईएसआईएस के लिए भावनात्मक लगाव हो सकता है। वे लोग इस तरह के हमलों को अंजाम दे सकते हैं।
फिलहाल जेहादी जॉन की मौत के साथ इन हमलों को जोड़कर नहीं देखना चाहिए। शुरुआती दौर में यह सिर्फ एक संयोग नजर आ रहा है। गुरुवार को अमेरिका की ओर से सीरिया के शहर राक्का पर हवाई हमले किए गए थे।
इन हमलों में माना गया है कि जेहादी जॉन की मौत हो चुकी है। लेकिन वहीं अमेरिका ने यह भी कहा है कि अभी इस खबर की पुष्टि करना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications