G-20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस? जानें किन देशों के प्रतिनिधि भारत आएंगे और कौन नहीं?

भारत की राजधानी नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले G20 समिट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। भारत में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर काफी चर्चा है।

अब तक 17 शिखर सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार 18वां शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत ने सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने को लेकर दुनिया के कई शीर्ष नेताओं ने अपनी सहमति जता दी है और वे जल्द ही दिल्ली पहुंचने वाले हैं।

Is Saudi Crown Prince coming to India

हालांकि कुछ ऐसे भी देश हैं जिनके शीर्ष नेता किन्हीं परिस्थितियों के मद्देनजर भारत में हो रहे इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत आने में असमर्थता जताई है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने भी भारत आने से इनकार कर दिया है। वे पिछले तीन साल से जी 20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। अगर वे इस बार भी शामिल नहीं होते हैं तो ये लगातार चौथी बार होगा जब वे इस ताकतवर संगठन के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे।

नवीनतम जानकारी के मुताबिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भी जी-20 सम्मेलन में शामिल न होने की आशंका है। न्यूज एजेंसी ANI ने पाकिस्तानी मीडिया द नेशन के हवाले से बताया है कि क्राउन प्रिंस ने G-20 के लिए भारत दौरा कैंसिल कर दिया है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि समिट के बाद वो 11 सितंबर को एक दिन के लिए भारत की स्टेट विजिट पर रहेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जी-20 शिखर सम्मेलन में सऊदी अरब का हिस्सा न लेना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।

अब तक हुए 17 जी-20 सम्मेलनों में से 8 बार सऊदी अरब के शीर्ष नेता ने हिस्सा नहीं लिया है। साल 2017 में तो सऊदी अरब ने बिना मंत्रालय वाले मंत्री को सम्मेलन में भाग लेने के लिए भेजा दिया था।

आपको बता दें कि सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, मैक्सिको, जापान, इटली, जर्मनी, इंडोनेशिया, ब्राजील और अर्जेंटीना ने अभी तक जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।

कौन-कौन होंगे शामिल?

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शिखर सम्मेलन के लिए 7 से 10 सितंबर तक भारत में रहेंगे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जी 20 के बाकी देशों से क्लीन एनर्जी, जलवायु परिवर्तन से निपटने की नीतियों पर बात करेंगे।

यूनाइटेड किंगडम: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के शिखर सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि हो गई है। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि अपनी यात्रा के दौरान, सुनक यूके और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अलग द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे।

कनाडा: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18वें शिखर सम्मेलन में आने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं एक हफ्ते जी20 में शामिल रहूंगा। यहां हम ये सुनिश्चित करेंगे कि दुनिया यूक्रेन के साथ खड़ी रहे।'

फ्रांस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्रॉन को उनकी यात्रा के दौरान नई दिल्ली के क्लेरिजेस होटल में ठहराया जाएगा।

दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ 9 से 10 सितंबर तक शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। इसी महीने ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने एक बयान में कहा था, "9-10 सितंबर तक प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।"

बांग्लादेश: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। बांग्लादेशी उप उच्चायुक्त अंदालिब इलियास ने इसकी पुष्टि की थी।

रूस: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर जानकारी दी कि वे जी20 सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे। पुतिन ने बताया कि उनकी जगह रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

चीन: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले सप्ताह भारत में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री ली कियांग सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। यह पहली बार होगा जब शी जिनपिंग जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+