ISIS ने जारी किया नया वीडियो, मुस्लिम धर्म गुरुओं पर साधा निशाना
ढाका। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने एक बार फिर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में बांग्लादेश में हुए हमले में शामिल पांच आतंकी भी दिखाए गए हैं। इस हमले में एक भारतीय लड़की समेत कुल 22 लोगों की मौत हुई थी। वीडियो में ये आतंकी मुस्लिमों से जिहाद के लिए हथियार उठाने की बात कह रहे हैं।

'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 मिनट के वीडियो में आतंकी संगठन ने नास्तिकों, विरोधियों और धर्म के रक्षकों पर हथियारों से हमले करने की बात कही गई है। आतंकियों का कहना है कि ये हमले सीरिया और इराक में ISIS पर हुए अत्याचार का बदला होंगे।
लोकतंत्र के खिलाफ जिहाद
माना जा रहा है कि यह वीडियो गुलशान हमले के कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो सबसे पहले अरब नाशिर चैनल ने जारी किया था। यह ISIS मीडिया का आधिकारिक चैनल कहा जाता है। वीडियो में आतंकी लोकतांत्रिक व्यवस्था और राजनेताओं को खिलाफ खून-खराबे को वाजिब ठहरा रहे हैं।
खौफनाक था ढाका हमला
यह वीडियो सेना की ओर से 27 अगस्त को हमले के मास्टरमाइंड तमीम अहमद चौधरी उर्फ शेख अबू इब्राहिम अल हनीफ को मार गिराए जाने के एक महीने सामने आया है। बाकी हमलावर निबरास इस्लाम, रोहन इम्तियाज, खैरुल इस्लाम पाएल, शफीकुल इस्लाम और सामेह मुबस्सर 2 जुलाई को कमांडो अटैक में मारे गए थे। एक जुलाई को हुए हमले में आतंकियों ने 20 बंधकों को मार डाला था।












Click it and Unblock the Notifications