IS के नए सरगना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा, पागल और बूढ़ा आदमी
बेरुत। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अबु बकर अल-बगदादी की मौत के बाद अपने नए सरगना का ऐलान कर दिया है। अब इस संगठन की कमान अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी के हाथों में है और गुरुवार को संगठन की तरफ से इसका ऐलान किया गया है। इसके साथ ही आतंकी संगठन ने अमेरिका से कहा है कि वह जश्न मनाना बंद करे। इसके साथ ही संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया है।

अमेरिका को दी चेतावनी
आईएस के नए लीडर कुरैशी ने एक ऑडियो जारी करके कहा है, 'कमांडर हमें तुम्हारी मौत का अफसोस है।' सात मिनट के इस मैसेज में ही बगदादी की जगह नए नेता का ऐलान किया गया। हाशिमी के बारे में ज्यादा जानकारी किसी को भी नहीं है। इसी मैसेज में संगठन के नंबर दो लीडर और पूर्व प्रवक्ता अबु हसन अल मुहाजिर की मौत की पुष्टि भी की गई है। आईएस के नए नेता ने इसी मैसेज में ट्रंप को चेतावनी दी और अमेरिका में जारी जश्न को लेकर वॉर्निंग भी दी गई है।

अभी जश्न न मनाइए
हाशिमी ने ट्रंप को कहा, 'पागल बूढ़ा आदमी।' इसके बाद आगे कहा गया है, 'जश्न मत मनाइए, नया चुना हुआ नेता आपको अभी तक हुए सारे डरावने अनुभवों को भूलने का मौका देगा और बगदादी की मौत का बदला लेकर एक नए डर को अनुभव करने का मौका मिलने वाला है।' ट्रंप ने जिस समय व्हाइट हाउस से बगदादी की मौत का ऐलान किया था तो उस समय उन्होंने काफी सख्त टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, 'वह एक अंधेरी सुरंग में भाग रहा था, रो रहा था गिड़गिड़ा रहा था और उसे कुत्ते की मौत मारा गया है।'

जेल से रिहा हों आईएस आतंकी
आईएसआईए के नए सरगना ने बगदादी की वह अपील दोहराई है जिसमें सीरिया और इराक के रहने वाले उन हजारों आईएस आतंकियों को रिहा करने के लिए कहा गया था जो इराक और सीरिया की जेल में बंद हैं। जो आतंकी जेल में बंद हैं उनमें ज्यादातर इराकी और सीरिया के हैं लेकिन 2,000 ऐसे विदेशी आतंकी भी हैं जो 50 अलग-अलग देशों के रहने वाले हैं।

12,000 आतंकी सीरिया की जेल में
सीरिया में कुर्द सेनाओं की ओर से प्रशासित जेलों में करीब 12,000 आईएस आतंकी बंद हैं। साल 2014 से बगदादी आईएस का लीडर था और उसे मोस्ट वॉन्टेड आतंकी घोषित किया गया था। रविवार को सीरिया के इदलिब में हुए एक मिलिट्री ऑपरेशन में बगदादी की मौत हो गई है। इसके अगले ही दिन हुए एक और मिलिट्री ऑपरेशन में संगठन के एक और आतंकी अबु हसन अल मुजाहिर को भी ढेर कर दिया गया था।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications