प्रेग्नेंट हैं माइकल जैक्सन की 16 साल की बेटी पेरिस?
लंदन। दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पेरिस सिर्फ 16 साल की है, लेकिन पेरिस के पेट पर उभार देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पेरिस का उभरा पेट देखकर उनके गर्भवती होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 16 वर्षीया पेरिस और उनके प्रेमी को हाल ही में एक रात्रिभोज में साथ देखा गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि पेरिस गर्भवती है।
सूत्रों के मुताबिक लोगों ने रात के खाने के समय पेरिस जैक्सन को देखा। उन्होंने टोस्ट खाया और शराब की जगह पानी पी. उनके पेट पर उभार को लेकर लोग बातें करने लगे है। सूत्र ने बताया कि शराब ही बजाय किसी और चीज के साथ टोस्ट खाना बहुत असामान्य है। ऐसे में पेरिस जैक्सन के गर्भवती होने की खबरों से जोर पकड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications