डोनाल्ड ट्रंप अब-तक के सबसे खराब अमेरिकी राष्ट्रपति, ओबामा की लोकप्रियता अभी भी कायम- सर्वे

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति बने हुए अभी एक साल ही हुआ है, लेकिन अमेरिका की जनता ने उन्हें अपने देश का सबसे खराब राष्ट्रपति के रूप में चुना हैं। अमेरिका में एक सर्वे हुआ है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब तक सबसे खराब राष्ट्रपति बताया गया है, वहीं दूसरी और दो बार राष्ट्रपति रहे चुके बराक ओबामा की लोकप्रीयता अभी भी अमेरिका में कायम है। इस सर्वे में अमेरिका के राष्ट्रपतियों को उनकी उपलब्धियों, असफलताओं, विवादों, छवि और उनके कार्यकाल में देश के हालातों के आधार पर 100 में से अंक दिए गए।

डोनाल्ड ट्रंप अब-तक के सबसे खराब अमेरिका राष्ट्रपति- सर्वे

राष्ट्रपति ट्रंप को 100 में से सबसे कम 12 अंक मिले हैं और यह इस सर्वे में सबसे निम्नतम है। वहीं, अब्राहम लिंकन अभी भी अमेरिकीयों के सबसे चहते हैं, जो इस सर्वे में पहले पायदान पर है। इसके अलावा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन दूसरे सबसे पसंदीदा है। वही, 2008 से 2016 तक राष्ट्रपति रहे ओबामा को इस सर्वे में 71 अंकों के साथ 8वें स्थान पर हैं।

सर्वे में अब्राहम लिंकन को 100 में से 95 अंक मिले। वहीं, 93 अंक के साथ जॉर्ज वॉशिंगटन दूसरे नंबर पर रहे। सर्वे में भाग लेने वाले 57% लोग डेमोक्रेटिक, 13% रिपब्लिकन और 27% अन्य विचारधारा लोग थे। वहीं, पिछले पांच सालों में अमेरिकी राष्ट्रपतियों की लोकप्रीयता की बात की जाए बराक ओबामा पहले स्थान पर हैं, फिर जॉर्ज डब्ल्यू बुश, उनके बाद बिल क्लिंटन तीसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश चौथ और फिर रोनाल्ड रीगन पांचवे स्थान पर हैं।

बता दें कि अमेरिकी जनता ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव के बाद Not My President का कैंपेन चलाया था। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका नफरती घटनाएं बढ़ी है। वहीं, ट्रंप की खराब रेटिंग की वजह उनकी ट्विटर हेबिट, रॉबर्ट मुलर इन्वेस्टिगेशन ने डोनाल्ड ट्रंप की साख को खराब किया है।

5 सबसे अच्छे राष्ट्रपति
1. अब्राहम लिंकन
2. जॉर्ज वॉशिंगटन
3. फ्रैंकलिन रूजवेल्ट
4. थियोडर रूजवेल्ट
5. थॉमस जेफरसन

5 सबसे खराब राष्ट्रपति
1. डोनाल्ड ट्रम्प
2. जेम्स बुकैनन
3. विलियम हेनरी हैरिसन
4. फ्रैंकलिन पीयर्स
5. एंड्रयू जॉनसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+