Iron Beam: इजराइल की तरकश में आया एक और शक्तिशाली कवच, विनाशक लेजर करेंगे दुश्मनों की मिसाइलों का शिकार

Iron Beam: ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों हमास और हिज्बुल्लाह के साथ चल रहे संघर्ष के बीच, इजराइल अपनी एयर डिफेंस सिस्टम में 'आयरन बीम' को शामिल करके एक नया 'कवच' जोड़ने की योजना बना रहा है, जो आने वाले प्रोजेक्टाइल को मार गिराने के लिए उच्च शक्ति वाले लेजर का उपयोग करेगा।

इजराइली रक्षा मंत्रालय ने कहा, कि नई एंटी-मिसाइल रक्षा प्रणाली देश की आयरन डोम और अन्य मौजूदा तकनीकों का पूरक होगी, जो "युद्ध के एक नए युग" की शुरुआत करेगी। रिपोर्टों के अनुसार, यह एक साल के भीतर चालू हो जाएगी।

Iron Beam

इजराइल की प्रसिद्ध वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम के विपरीत, जो रॉकेट और मिसाइलों को रोकने के लिए पहले से ही लोकप्रिय है, आयरन बीम, आने वाले मोर्टार, रॉकेट और ड्रोन को "अभूतपूर्व सटीकता" के साथ नीचे गिराने के लिए अत्याधुनिक लेजर प्रणाली का उपयोग करेगा। इजराइल के आयरन डोम के डेवलपर राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम द्वारा एल्बिट सिस्टम के सहयोग से डिज़ाइन किया गया, आयरन बीम सैकड़ों मीटर से लेकर कई किलोमीटर की दूरी पर प्रकाश की गति से लक्ष्यों को रोक सकता है।

इजराइल के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इसमें गोला-बारूद की असीमित आपूर्ति होने का साथ नुकसान की संभावना काफी कम हो जाती है।

530 मिलियन डॉलर खर्च करेगा इजराइल

इजराइल के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा, कि उसने "आयरन बीम" के नाम से जानी जाने वाली लेजर एयर डिफेंस प्रणाली के विकास में तेजी लाने के लिए 530 मिलियन डॉलर निर्धारित किए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने लेजर इंटरसेप्शन सिस्टम, 'आयरन बीम' की खरीद का विस्तार करने के लिए लगभग 2 अरब शेकेल के एक बड़े सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं।" रक्षा कंपनी एल्बिट ने एक अलग बयान में कहा, कि मंत्रालय ने उसे विशेष रूप से आयरन बीम विकसित करने के लिए लगभग 200 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

इस सिस्टम का मकसद ड्रोन और अन्य प्रक्षेपास्त्रों को रोकना है, जिन्हें लेबनान में हिज्बुल्लाह ने अपने फिलिस्तीनी सहयोगी हमास के समर्थन में गाजा में युद्ध की शुरुआत के बाद से इजराइल पर दागा है। यह डेवलपमेंट तब हुआ है, जब इजराइल ने सितंबर के अंत में घोषणा की थी, कि उसे 8.7 बिलियन डॉलर का नया अमेरिकी सैन्य सहायता पैकेज मिला है, ऐसे समय में जब वह गाजा में हमास और लेबनान में हिज्बुल्लाह दोनों के साथ युद्ध में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+