इराक ने फ्रांस को दी थी चेतावनी, बगदादी ने पेरिस में भेजे हैं आतंकी

पेरिस। शुक्रवार को पेरिस में हुआ आतंकी हमला अब तक दुनिया को कचोट रहा है। हमला भले ही फ्रांस में हुआ है लेकिन इसके जख्‍म भारत से लेकर चीन और अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक के दिलों पर हैं। वहीं इन सबके बीच एक और बात सामने आ रही है कि इराक ने फ्रांस को पहले ही ऐसे आतंकी हमलों के लिए चेतावनी जारी कर दी थी।

Paris-attack

इराकी इंटेलीजेंस की ओर से फ्रांस को बताया गया था कि आईएसआईएस के मुखिया अबु बकर अल-बगदादी ने उन सभी देशों पर हमले के लिए अपने लड़कों को आदेश दिया है जो अमेरिका के साथ मिलकर इराक और सीरिया में उस पर हमले कर रहे हैं। इराक ने ईरान और रूस को भी आगाह किया है।

इराकी इंटेलीजेंस के एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक पेरिस में हुए आतंकी हमले के सिर्फ एक दिन पहले ही इंटेलीजेंस की ओर से फ्रांस को पेरिस में हुए आतंकी हमलों के लिए चेतावनी दी गई थी।

इस चेतावनी में साफ था कि बगदादी ने आतंकियों को लोगों को बंधक बनाने, फायरिंग करने और ब्‍लास्‍ट्स करने का आदेश दे दिया है।

इराक के इस सीनियर आफिसर के मुताबिक इस बात की कोई भी जानकारी नहीं थी कि हमले कब और कहा होंगे। वहीं एक फ्रेंच अधिकारी के मुताबिक फ्रांस को रोज इस तरह की दर्जनों जानकारियां मिलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+