कतर में ईरान के हमले के बाद इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा ने मिडिल-ईस्ट की सभी फ्लाइट निलंबित की
Iran attacks US military bases in Qatar: ईरान ने खाड़ी देश में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाते हुए 6 मिसाइलें दागीं। इसे अमेरिकी एयरबेस पर सबसे बड़ा ईरानी हमला बताया जा रहा है। ईरान ने कतर के अल-उदेद एयर बेस पर मिसाइल हमलों ने आसपास के कई देशों के एयरस्पेस प्रभावित किए हैं। ईरान के हमलों के बाद कतर ने हवाई क्षेत्र बंद कर दिया जिसके बाद एयर इंडिया,इंडिगो और अकासा ने सोमवार को मिडिल-ईस्ट की अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बता दें ईरान द्वारा कतर के अल-उदेद एयर बेस पर हमले किए जाने के बाद कतरी हवाई क्षेत्र के अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। जिसके कारण एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने ये फैसला लिया है। याद रहे कतर हवाई क्षेत्र भारतीय विमानन के लिए यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानों को किया डायवर्ट
ईरानी हमलों के बाद जारी एक बयान में, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पुष्टि की कि उसने प्रभावित मार्गों पर संचालन को पहले ही डायवर्ट कर दिया है और कुछ को रद्द कर दिया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "मध्य पूर्व में चल रही स्थिति और कतर के हवाई क्षेत्र के निलंबन के परिणामस्वरूप, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोच्चि से दोहा जाने वाली अपनी उड़ान को मस्कट की ओर मोड़ दिया है और कन्नूर से आने वाली हमारी उड़ान को वापस कर दिया है।" एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में "कतर के लिए कोई अन्य उड़ानें नहीं हैं" और "एयर इंडिया एक्सप्रेस का कोई भी विमान कतर में नहीं है।"
कतर में तनाव के बीच इंडिगो की एडवाइजरी
कतर में तनाव के बीच, इंडिगो ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे अपनी उड़ान की स्थिति जांचने का आग्रह किया गया है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति के कारण कुछ उड़ानों में देरी या मार्ग परिवर्तन हो सकता है। इंडिगो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "हम आपको अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार चेक करने की सलाह देते हैं। यदि आपकी उड़ान प्रभावित होती है, तो हमारी वेबसाइट के माध्यम से वैकल्पिक विकल्पों को आसानी से खोजा जा सकता है।
हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए निर्देश
- मिडिल-ईस्ट में हवाई क्षेत्र के बंद होने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक यात्री एडवाइजरी जारी की है, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
- हवाई अड्डे ने यात्रियों से हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से नवीनतम उड़ान स्थिति की जांच करने का आग्रह किया है।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस की दम्मम और दुबई जाने वाली उड़ानों को भी रोक दिया गया है, और यात्री हवाई अड्डे के सुरक्षा क्षेत्र के अंदर इंतजार कर रहे हैं।
- अग्रिम सूचना मिलने तक अमीरात (दुबई) और कतर एयरवेज (दोहा) की सेवाएं भी रोक दी गई हैं और यात्रियों को टर्मिनल के बाहर इंतजार करने के लिए कहा गया है।
- कतर पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए उड़ान संबंधी एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति जांचने और एयरलाइन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications