ईरानी सेना ने राष्ट्रपति राईसी के हेलीकॉप्टर हादसे की लोकेशन का पता लगाया, तलाश की कोशिशें तेज

Iranian President Ebrahim Raisi helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। रविवार (19 मई) उनको लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर अजरबैजान में क्रैश हो गया। वहीं अब कड़ी मेहनत के बाद ईरानी सेना ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। जिसके बाद रईसी की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।

दरअसल, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर उत्तर-पश्चिमी ईरान के जोल्फा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हेलीकॉप्टर में उनके साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान भी सवार थे।

Raisi helicopter Crash

सेना को मिली हादसे की लोकेशन

ईरानी सेना ने राष्ट्रपति इब्राहिम राईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के हादसे वाली लोकेशन का पता लगा लिया है, जैसा कि सीएनएन ने ईरानी राज्य समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले से बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य दल फिलहाल दुर्घटनास्थल के चिन्हित स्थान की ओर बढ़ रहे हैं।

अच्छी खबर की उम्मीद

पूर्वी अज़रबैजान प्रांत जहां यह हादसा हुआ वहां के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स कमांडर के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर और चालक दल के एक सदस्य के मोबाइल फोन से एक सिग्नल प्राप्त हुआ था। आईआरएनए के अनुसार कमांडर ने बताया कि सैन्य बल उस लोकेशन की ओर जा रहे हैं और उम्मीद है कि कुछ अच्छी खबर मिलेगी।

10 घंटों से ज्यादा वक्त से सर्च अभियान जारी

इससे पहले रविवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम राईसी का हेलीकॉप्टर का स्थान अज्ञात बना हुआ था। जिसको खोजने के लिए लगभग 10 घंटे से घने कोहरे के बीच सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सीएनएन मौसम विज्ञानियों के अनुसार सुदूर पहाड़ों से जहां दुर्घटना हुई थी, वहां मौसम का सटीक डेटा प्राप्त करना मुश्किल है, लेकिन वहां तापमान शून्य के करीब पहुंच जाएगा।

तुर्की मदद के लिए आया आगे

वहीं ईरान की मदद के लिए तुर्की भी आगे आया है। तुर्की ने नाइट विजन सर्च हेलीकॉप्टर ईरान के लिए रवाना कर दिया है। इसके साथ ही ईरान ने रेस्क्यू टीम के 32 बचावकर्मी और 6 गाड़ियां भी भेजी हैं। बता दें कि राष्ट्रपति इब्राहिम राईसी अजरबैजान की यात्रा के बाद ईरान वापस जा रहे थे, तभी रविवार दोपहर खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+